{"_id":"6a53d3c034fe8ec3f60c5b9d","slug":"eight-accused-detained-along-with-seven-hookahs-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112867-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सात हुक्कों के साथ आठ आरोपी हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सात हुक्कों के साथ आठ आरोपी हिरासत में लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अटौरा रोड पर अवैध रूप से हुक्का बार के संचालन की मिली थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पुलिस ने अटौरा रोड पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर छापा मारकर आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वहां से सात हुक्के बरामद किए हैं। हालांकि, थाने लाकर हुई गहन पूछताछ में मामला हुक्का बार का न निकलकर टेंट व्यवसाय से जुड़ा पाया गया। इसके बाद सभी को नोटिस देकर छोड़ दिया।
शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि अटौरा रोड के पास एक स्थान पर चोरी-छिपे हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी। पुलिस ने मौके से सात हुक्के जब्त करते हुए आठ लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
थाने लाकर जब हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की तो मामले की असलियत सामने आई। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि वह कोई अवैध हुक्का बार नहीं चला रहे थे, वे लोग टेंट का कार्य करते हैं। शादियों और अन्य समारोहों में ऑर्डर के अनुसार टेंट के सामान के साथ हुक्के भी सप्लाई किए जाते हैं, जिन्हें वहीं पर एकत्र किया गया था। इसके बाद पुलिस ने एहतियातन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आठों लोगों को नोटिस थमाकर और सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस सूचना पर कुछ लोगों को पकड़कर लाई थी। जांच में हुक्का बार नहीं मिला। इसके बाद सभी पकड़े गए लोगों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया।