{"_id":"6a74d4c85857a26221015341","slug":"engineer-arrested-for-making-objectionable-remarks-about-hindu-deities-meerut-news-c-72-1-mct1010-157392-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: देवी-देवताओं पर इंजीनियर ने की टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: देवी-देवताओं पर इंजीनियर ने की टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जागृति विहार सेक्टर-सात निवासी इंजीनियर ने व्हाट्सएप स्टेटस पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। नरसिंह हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने मेडिकल थाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी ज्ञानेश उर्फ यीशु को गिरफ्तार कर लिया। पदाधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पिता आरएसएस से जुड़े हुए हैं।
नरसिंह वाहिनी के अध्यक्ष एल. ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी नवीन त्यागी, दत्तावली निवासी महासचिव रवि चौहान और बेगमबाग निवासी कार्तिक बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंचे। रवि चौहान ने तहरीर देकर बताया कि व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर देवी-देवताओं के बारे में टिप्पणी की है। इसके स्क्रीन शॉट भी रवि चौहान ने मेडिकल पुलिस को दिखाए। नवीन त्यागी ने बताया कि पहले भी कई बार इस तरह के स्टेटस लगा चुका है।आरोपी का पिता आरएसएस से जुड़े हैं।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी ज्ञानेश उर्फ यीशु ने अपने व्हाट्सएप से ऐसे स्टेटस लगाए हैं। यह कनाडा में इंजीनियर है। आजकल मेरठ आया हुआ है। इसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -