सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entered a house on Railway Road and molested and attacked women.

Meerut News: रेलवे रोड पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Entered a house on Railway Road and molested and attacked women.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मेरठ। रेलवे रोड की एक काॅलोनी में घर में पशु कटान करने और अवशेष सड़क पर फेंकने का विरोध किया तो आरोपी व उनके घर की महिलाओं ने मारपीट कर दी। घर में मौजूद महिलाओं पर भी हमला किया गया। इसमें चार महिलाओं को गंभीर चोट लगी है। पांच महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
काॅलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह पांच बहने हैं। घर में कोई पुरुष नहीं है। आरोप है कि कॉलोनी के ही राजू, मेहराज, इस्लाम, नियाज घर में ही पशु कटान करते हैं। आरोपी कटान के बाद पशु अवशेषों को सड़क पर उनके घर के बाहर फेंक देते हैं। इसका वह विरोध करते है तो आरोपी गाली गलौज कर मारपीट करते हैं। उनके परिवार की महिलाएं भी मारपीट करती है। आरोपी उससे और बहनों से छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि रविवार दोपहर में वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान निजाम व मेहराज घर में घुस गए और उनसे बदसलूकी कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उनके परिवार की महिलाएं भी आ गई। उन्होंने उसके साथ लाठी डंडे व सरिए से मारपीट की। उसकी चेन छीन ली और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल महिलाओं का उपचार कराया जा रहा है। --------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed