सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exclusive Former India Cricketer Praveen Kumar Says Nation Comes Before Cricket Full Update in Hindi

IND vs PAK: 'मैं भी कप्तान होता तो पाकिस्तान के खिलाड़ियों से नहीं मिलाता हाथ', बेबाकी से बोले प्रवीण कुमार

ऋषिपाल सिंह, अमर उजाला, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Feb 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में अमर उजाला कार्यालय पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर व उत्तर प्रदेश सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बेबाकी से अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर मैं भी भारतीय टीम का कप्तान होता तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाता। वह हमारे सैनिकों और लोगों पर हमला करते हैं। 

Exclusive Former India Cricketer Praveen Kumar Says Nation Comes Before Cricket Full Update in Hindi
पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप के प्रबल दावेदार हैं। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए उन्होंने कहा कि खेल से पहले देश है। युद्ध और खेल एक साथ नहीं चलेगा।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि अगर मैं भी भारतीय टीम का कप्तान होता तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाता। वह हमारे सैनिकों और लोगों पर हमला करते हैं। हम उनसे हाथ क्यों मिलाएं। सोमवार को मेरठ अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर उन्होंने भारतीय टीम के सदस्यों और पाकिस्तान के साथ मैच पर खुलकर बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय टीम में कोच गौतम गंभीर द्वारा किए गए बदलावों को सही बताया। उन्होंने कहा कि बदलाव टीम के लिए अच्छे होते हैं। कभी-कभी नतीजा अच्छा नहीं निकलता तो सवाल उठते हैं।

उनका कहना था कि भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम किसी भी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम को भी कम नहीं आंका। उन्होंने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल का सफर तय कर सकती हैं।

स्विंग के जादूगर प्रवीण कुमार भारतीय टीम के लिए छह टेस्ट, 68 वन-डे और 10 टी-20 मैच खेल चुके हैं। 

अभिषेक चलेंगे तो एकतरफा होगा मैच
ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए कहा कि वह जिस दिन भी चलेंगे तो मैच एकतरफा होगा। ऐसा ही क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के पास ट्रेविस हेड है। दोनों खिलाड़ी खतरनाक बल्लेबाज हैं।
 

उन्होंने कुलदीप यादव के लिए कहा कि अभी टूर्नामेंट में एक ही मैच हुआ है। कुलदीप को मौका जरूर मिलेगा और जिस दिन भी खेलेंगे छाप छोड़ेंगे।

 

कुछ सवालों पर यह बोले पीके
क्या सोचकर क्रिकेट खेलना शुरू किया

परिवार में कई लोग खेल से जुड़े हैं। ताऊ कुश्ती खेलते थे। चाचा कबड्डी खेलते थे। उन्हें देखकर ही खेल में जाने का मन बनाया। पिता ने कभी मना नहीं किया, लेकिन मां ने कभी-कभी डांट लगाई।

 

स्विंग गेंदबाजी कैसे सीखी?
पहले में बल्लेबाज था, लेकिन एक मैच में आंख पर चोट लगने पर बल्लेबाजी छोड़ दी। बाद में गेंदबाजी पर ध्यान दिया। प्लास्टिक बाल से गेंदबाजी की। इससे इनस्विंग और आउटस्विंग गेंदबाजी सीखी।
 

आपको इतना गुस्सा क्यों आता था 
मुझे झूठ पर बहुत गुस्सा आता है। मेरे साथी खिलाड़ी को कोई कुछ कहे तो बर्दाश्त नहीं होता।

 

भारतीय क्रिकेटरों में आपके फेवरेट कौन हैं
भारतीय क्रिकेटरों में सचिन पाजी, रोहित शर्मा, युवी, भज्जी, अर्शदीप, सूर्यकुमार सभी उनके भाई हैं। रोहित की एक बात बहुत पसंद है कि उसे जो कुछ बोलना होता है तो वह सामने बोल देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed