{"_id":"6a32ef1664a30ae9fd02d109","slug":"fault-in-the-underground-line-of-modipuram-substation-supply-to-four-power-stations-stopped-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1221149-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मोदीपुरम सब स्टेशन की अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट, चार बिजलीघरों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मोदीपुरम सब स्टेशन की अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट, चार बिजलीघरों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 25 से अधिक कॉलोनियों में गर्मी में बिजली और पानी को तरसे नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मोदीपुरम स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट आने से बुधवार शाम चार बिजलीघरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते पल्लवपुरम, लेडीज पार्क, आरटीओ और सोफीपुर बिजलीघर से जुड़े 25 से अधिक कॉलोनियों के हजारों उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:10 बजे अचानक अंडरग्राउंड लाइन में खराबी आने से चारों बिजलीघरों की सप्लाई बाधित हो गई। बिजली गुल होते ही क्षेत्र के लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। फॉल्ट को तलाशने और ठीक करने के लिए विभाग की टीमों ने लगातार करीब पांच घंटे तक प्रयास किए, लेकिन अंडरग्राउंड लाइन में खराबी का सटीक स्थान नहीं मिल सका।
फॉल्ट का पता नहीं चलने पर विद्युत अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रुड़की रोड की लाइन से प्रभावित बिजलीघरों को एमईएस बिजलीघर से जोड़कर आपूर्ति बहाल करने की कवायद शुरू की। देर रात तक तकनीकी कर्मचारी लाइन को जोड़ने और आपूर्ति सुचारु करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के जेई चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि 220 केवी सब स्टेशन मोदीपुरम से आने वाली अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई। फॉल्ट को तलाशने और बिजली व्यवस्था सामान्य करने के लिए विभाग की दो टीमें लगातार कार्य करती रही। वैकल्पिक स्रोत से आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया। रात करीब 11:45 बजे तक अधिकांश जगह की विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -