सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against youth for injuring a protected animal.

Meerut News: संरक्षित पशु को घायल करने पर युवक पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 15 Jun 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against youth for injuring a protected animal.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

लावड़। खरदौनी गांव में एक संरक्षित पशु के साथ क्रूरता करने के आरोप में पुलिस ने गांव निवासी जीशान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि 14 जून की सुबह सूचना मिली कि खरदौनी गांव के खेत में एक संरक्षित पशु घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु का निरीक्षण किया। उसके सींग पर पट्टी बंधी थी और पेट पर गंभीर चोट के निशान मिले। पशु की हालत को देखते हुए मामले की जानकारी जुटाई गई। प्राथमिक जांच में गांव निवासी जीशान ने संरक्षित पशु को चोट पहुंचाई है पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed