सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body Found in Odion Drain in Meerut, Fifth Death in a Year, Administration May Shift Liquor Shops

Meerut: ओडियन नाले में मिला युवक का शव, एक साल में पांचवीं मौत, SP बोले-'नालों के पास से हटवाएंगे ठेके'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jun 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ओडियन नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। एक साल में इसी नाले में पांच शव मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया है। एसपी सिटी ने नालों के पास स्थित शराब के ठेकों को हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखने की बात कही है।

Body Found in Odion Drain in Meerut, Fifth Death in a Year, Administration May Shift Liquor Shops
मेरठ का ओडियन नाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर ओडियन नाले से एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल के सामने शराब का ठेका होने के कारण पुलिस आशंका जता रही है कि युवक नशे की हालत में नाले में गिर गया होगा। वहीं एक साल में इसी नाले में पांच शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।

भूमिया के पुल के पास मिला शव
ब्रह्मपुरी क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि भूमिया के पुल के पास ओडियन नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक दल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने हरे रंग की कमीज पहन रखी थी। पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

एक साल में इसी नाले में मिल चुके हैं पांच शव
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक वर्ष में इसी नाले से पांच शव बरामद हो चुके हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नाले की सुरक्षा और आसपास की व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जिस स्थान पर शव मिला, वहां से ब्रह्मपुरी थाना कुछ ही दूरी पर स्थित है। नाले के ठीक सामने शराब का ठेका भी है, जहां शाम होते ही लोगों की भीड़ लग जाती है।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: दो दिन में 5.3 डिग्री बढ़ा तापमान, बारिश के बाद कम हुआ प्रदूषण, उमस और गर्मी से नहीं राहत

ठेके हटाने के लिए डीएम को लिखा जाएगा पत्र
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे की हालत में लोग अक्सर खुले नाले के किनारे तक पहुंच जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने नालों के पास स्थित शराब के ठेकों को हटाने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि एक वर्ष में पांच शव मिलने की जानकारी बेहद गंभीर है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नालों, विद्यालयों और धार्मिक स्थलों के आसपास स्थित शराब के ठेकों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने की मांग की जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग को नाले को ढकने के लिए भी पत्र भेजा जाएगा।

पहले भी हो चुके हैं बड़े हादसे
फरवरी 2026 में ब्रह्मपुरी थाने के सामने स्थित इसी नाले में एक युवक का शव मिला था। स्थानीय लोगों का दावा था कि वह अंधेरे और नशे की हालत में नाले में गिर गया था।

जनवरी 2026 में आबू लेन क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक का वाहन खुले नाले में पलट गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से पत्र मिलने पर जनहित को देखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने बताया कि नालों को पक्का करने का अभियान चल रहा है और शेष नालों को भी सुरक्षित बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed