सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunk Man Throws Four-Year-Old Child to Ground in Meerut, Skull Fracture Reported, FIR Registered

Meerut: नशेड़ी पड़ोसी ने चार साल के मासूम को जमीन पर पटका, सिर में फ्रैक्चर, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jun 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने चार साल के मासूम को जमीन पर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे के सिर में फ्रैक्चर हुआ है। एसएसपी के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Drunk Man Throws Four-Year-Old Child to Ground in Meerut, Skull Fracture Reported, FIR Registered
पीड़ित बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत एक युवक ने चार साल के मासूम बच्चे को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया और उस पर धारदार औजार से हमला कर दिया। हमले में बच्चे के सिर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घायल मासूम का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

घर के बाहर खेल रहे मासूम पर किया हमला
बैंक स्ट्रीट स्थित स्काउट भवन के सामने रहने वाले अनवर खान ने शिकायत में बताया कि 11 जून की शाम करीब छह बजे उनका चार वर्षीय बेटा नबील खान घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अरशद नशे की हालत में वहां पहुंचा और बिना किसी कारण बच्चे पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी ने मासूम को चार बार जमीन पर पटका। इसके बाद नाली साफ करने वाले लोहे के धारदार औजार से भी उस पर वार किया। हमले में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: दो दिन में 5.3 डिग्री बढ़ा तापमान, बारिश के बाद कम हुआ प्रदूषण, उमस और गर्मी से नहीं राहत 

14 वर्षीय बहन ने बचाई भाई की जान
परिजनों के अनुसार जब आरोपी मासूम पर हमला कर रहा था तब उसकी 14 वर्षीय बहन आलिया भाई को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

बच्चे के बाबा इस्तियाक अहमद का कहना है कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो आरोपी बच्चे की जान भी ले सकता था। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

परिजनों ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद जब वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने गंभीर कार्रवाई नहीं की और समझौते का दबाव बनाया गया। इसके बाद परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।

लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्रपाल सिंह जादौन ने बताया कि शुरुआती सूचना मारपीट की मिली थी, जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी कुछ दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर आया था और घटना के बाद उसे फिर से नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया था।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बढ़ेंगी धाराएं
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed