{"_id":"6a79e7f12a842886b70088e4","slug":"fire-breaks-out-at-e-rickshaw-charging-station-due-to-battery-explosion-10-batteries-gutted-meerut-news-c-72-1-mct1011-157542-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में बैटरी फटने से लगी आग, दो बैटरियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में बैटरी फटने से लगी आग, दो बैटरियां जलकर राख
Mon, 10 Aug 2026 08:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:32 PM IST
सार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीकनगर में सोमवार दोपहर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में बैटरी फटने से आग लग गई। धमाके के बाद दुकान में आग तेजी से फैल गई और चारों ओर धुआं व ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीकनगर स्थित भूमिया के पुल गली नंबर-1 में सोमवार दोपहर दो बजे दो भाईयों मोहम्मद जुनैद व मोहम्मद जमशेद के ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में अचानक से आग लग गई। चार्जिंग पर लगी बैटरी के फटने की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
चार्जिंग स्टेशन से ऊंची लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के लोग और दुकानदार मौके पर दौड़ पड़े। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा कुछ सामान और ई-रिक्शा की करीब दो बैटरियां जल गईं। स्थानीय लोगों ने के साथ मिलकर दोनों भाइयों ने अग्निशमन यंत्र द्वारा आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
ऊंचा सद्दीकनगर निवासी मोहम्मद जुनैद और मोहम्मद जमशेद का भूमिया के पुल के पास ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे चार्जिंग स्टेशन में बैटरियां चार्ज हो रही थीं। घटना के समय दोनों भाई दुकान पर ही मौजूद थे। इस दौरान एक बैटरी अचानक से फट गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व आसपास के लोग मौके पर दौड़े।
विज्ञापन
अचानक आग की लपटें उठती देखकर वह घबरा गए और किसी तरह दुकान से बाहर निकले। आग ने दुकान के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। ई-रिक्शा की बैटरियां और अन्य सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि पुलिस को आग लगने की जानकारी नहीं मिली है।