{"_id":"6a7df0bfa7f1e9cf9d06334d","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-goods-worth-lakhs-burnt-meerut-news-c-72-1-mct1010-157686-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घर में खेल रहे दो बालक आग की चपेट में आने से बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के संजय नगर में शॉर्ट सर्किट से एक ई-रिक्शा चालक के घर में आग लग गई। इसमें घर में रखा सारा सामान, जेवरात व नकदी जल गई। घर में खेल रहे दो बालक आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग फायर ब्रिगेड ने बुझाई। पहनने तक के लिए कपड़े व खाने तक सामान जलकर खाक हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संजय नगर में पूर्व इंजीनियर एनसी वर्मा का मकान है। मकान के भूतल पर पूनम दो बेटे ओम व आकाश परिजनों के साथ रहती है। प्रथम तल पर ई-रिक्शा चालक कुलेंद्र पत्नी मोना, बेटी रेशू व बेटे नितेश के साथ किराए पर रहते हैं। मोना घरों में खाना बनाने का काम करती है। नितेश एक रेडीमेड फैक्टरी में काम करता है। रेशू ने बताया कि बुधवार दोपहर 2.30 बजे वह पास में ही अपनी बुआ किरण के पास गई थी। घर पर 10 वर्षीय ओम व 12 वर्षीय आकाश खेल रहे थे। अचानक ओम दौड़कर आया और बताया कि घर में आग लग गई है।
वह शोर मचाते हुए घर पहुंची तो पूरा घर आग की लपटों में घिरा था। उसने आकाश को बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने आकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर लोगों ने काबू पाया। रेशू ने बताया कि आग कमरे में लगे बोर्ड से निकली चिंगारी से लगी। शॉर्ट सर्किट के कारण बोर्ड में आग लगी थी। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दमकल विभाग आग लगने की जांच कर रही है।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के संजय नगर में शॉर्ट सर्किट से एक ई-रिक्शा चालक के घर में आग लग गई। इसमें घर में रखा सारा सामान, जेवरात व नकदी जल गई। घर में खेल रहे दो बालक आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग फायर ब्रिगेड ने बुझाई। पहनने तक के लिए कपड़े व खाने तक सामान जलकर खाक हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संजय नगर में पूर्व इंजीनियर एनसी वर्मा का मकान है। मकान के भूतल पर पूनम दो बेटे ओम व आकाश परिजनों के साथ रहती है। प्रथम तल पर ई-रिक्शा चालक कुलेंद्र पत्नी मोना, बेटी रेशू व बेटे नितेश के साथ किराए पर रहते हैं। मोना घरों में खाना बनाने का काम करती है। नितेश एक रेडीमेड फैक्टरी में काम करता है। रेशू ने बताया कि बुधवार दोपहर 2.30 बजे वह पास में ही अपनी बुआ किरण के पास गई थी। घर पर 10 वर्षीय ओम व 12 वर्षीय आकाश खेल रहे थे। अचानक ओम दौड़कर आया और बताया कि घर में आग लग गई है।
विज्ञापन
वह शोर मचाते हुए घर पहुंची तो पूरा घर आग की लपटों में घिरा था। उसने आकाश को बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने आकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर लोगों ने काबू पाया। रेशू ने बताया कि आग कमरे में लगे बोर्ड से निकली चिंगारी से लगी। शॉर्ट सर्किट के कारण बोर्ड में आग लगी थी। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दमकल विभाग आग लगने की जांच कर रही है।
विज्ञापन