सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four thieves were caught with stolen goods worth millions.

Meerut News: लाखों के चोरी के सामान के साथ चार चोरों को पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 01 Feb 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Four thieves were caught with stolen goods worth millions.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मोदीपुरम। पल्लवपुरम के जे 71 निवासी संतोष देवी के निर्माणधीन मकान में पिछले साल एक नंबवर को हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को दुल्हैड़ा बंबा बाइपास से चार चोरों को लाखों रुपये के चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चारों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि संतोष देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। रविवार को दुल्हैड़ा बंबा बाइपास पर बाइक पर सवार होकर आ रहे चार युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक को भगा लिया। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से लगभग तीन लाख कीमत का कॉपर का वायर, एक बैट्री आदि सामान मिला। पूछताछ में चारों ने तार चोरी का होने की बात कबूल की। पुलिस चारों को पकड़कर थाने ले आई। चारों ने अपना नाम मैथना गांव निवासी मोनू, राज और जामुन मोहल्ला लालकुर्ती निवासी संजीव आनंद, अश्वनी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed