{"_id":"6a81df8cacf741451404ed30","slug":"gunjan-kaushik-becomes-pradhan-for-the-fourth-time-following-an-uproar-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100984-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हंगामे के बाद चौथी बार प्रधान बने गुंजन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हंगामे के बाद चौथी बार प्रधान बने गुंजन कौशिक
विज्ञापन
रामलीला कमेटी के चौथी बार चुने गए प्रधान गुंजन कौशिक का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर। कस्बा में श्री रामलीला मंचन कमेटी के गठन के लिए जमकर हंगामा हुआ। गहमागहमी के बाद चौथी बार कस्बा निवासी गुंजन कौशिक को प्रधान, मनोज समानिया को महामंत्री और मनीष कौशिक को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान कस्बे के दो पक्षों में तनातनी देखी गई।
एक पक्ष जहां गुंजन कौशिक को प्रधान बनाना चाहता था, वहीं दूसरा पक्ष मुकेश गर्ग को प्रधान बनाना चाहता था। इस दौरान रामलीला की पंजीकृत कमेटी ने गुंजन कौशिक को प्रधान बनाने का विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद रामलीला की पंजीकृत कमेटी ने गुंजन कौशिक को प्रधान घोषित कर कमेटी बनाने के निर्देश दिए।
कई साल से दोनों पक्षों में चल रहा विवाद
किठौर में कई साल से श्री रामलीला मंचन राजनीति की भेंट चढ़ रहा है। मंचन से लेकर श्री राम राजतिलक तक दोनों पक्ष के लोगों में तनातनी देखी जाती रही है। राम बरात में लाखों रुपये में मंगाए गए कई जिलों और राज्य के बैंड बाजों को भी बीच में ही श्री राम बरात छोड़कर जाना पड़ा था और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। इसके चलते रामलीला की बड़ी कमेटी मुकेश गर्ग को प्रधान बनाना चाहती थी लेकिन नाम घोषित होते ही कुछ युवकों ने हंगामा और शोर मचाना शुरू कर दिया। कमेटी को फिर गुंजन कौशिक को प्रधान बनाना पड़ा।