सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haj Pilgrims Face Extra Cost: rs10 thousand Additional Charge Due to Rising Aviation Fuel Prices

Meerut: हज यात्रियों को बड़ा झटका, अब 10 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे, इस वजह से हुई बढ़ोतरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 May 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अब 10 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण विमानन ईंधन की कीमतें बढ़ने से हवाई किराए में बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद हज कमेटी ने यह फैसला लिया है।

Haj Pilgrims Face Extra Cost: rs10 thousand Additional Charge Due to Rising Aviation Fuel Prices
हज यात्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इस वर्ष हज यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे जायरीनों के लिए एक और आर्थिक झटका सामने आया है। हज कमेटी ने सभी हज यात्रियों के लिए 10 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि जमा करना अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले के बाद यात्रियों में असमंजस और नाराजगी का माहौल है।

Trending Videos


युद्ध और ईंधन महंगा होने से बढ़ा किराया
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के अनुसार मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और तनाव के कारण विमानन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। एयरलाइंस कंपनियों ने आधार किराए में 400 डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने प्रति यात्री 100 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 10 हजार रुपये का अतिरिक्त शुल्क लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: बेटी पर बुरी नजर से तंग आई मां, लिव-इन पार्टनर की उसी के तमंचे से गोली मारकर हत्या, जंगल में मिली लाश

सभी यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क
यह अतिरिक्त राशि सभी हज यात्रियों को देनी होगी, चाहे वे देश के किसी भी शहर या प्रस्थान बिंदु से उड़ान भर रहे हों। हाजी शीराज रहमान ने बताया कि हज कमेटी की वेबसाइट पर जाकर बैंक रेफरेंस नंबर के माध्यम से चालान जनरेट किया जा सकता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे समय रहते भुगतान कर दें ताकि आखिरी समय में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

जिले से 1150 यात्रियों का पंजीकरण
जिले से करीब 1150 लोगों ने इस वर्ष हज यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से लगभग 700 यात्री पहले ही हज यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।

धार्मिक नेताओं ने जताई नाराजगी
नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि मेरठ के सभी चयनित हज यात्रियों तक यह जानकारी समय पर पहुंच जाए। वहीं शहर काजी जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने कहा कि हज यात्रा की सभी किस्तें जमा कराने के बाद अचानक 10 हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed