सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   How long would one continue to be a victim of blackmailing, hence Gulfasha was killed.

Meerut News: आखिर कब तक होते ब्लैकमेलिंग का शिकार...इसलिए गुलफशा को मार दिया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
How long would one continue to be a victim of blackmailing, hence Gulfasha was killed.
विज्ञापन
- आरोपी सोनू बोला-गांव खूंटी के जंगल में दाब से काटकर की थी महिला की हत्या
Trending Videos

- आरोपी की पत्नी के साथ मृतका ने अपने पति की अश्लील वीडियो बनाई
- करीब चार दर्जन कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मुज्जफर खूंटी गांव में गुलफशा की हत्या धारदार हथियार दाव से काटकर की गई थी। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पूछताछ में सोनू ने बताया कि गुलफशा उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। वह आखिर कब तक ब्लैकमेलिंग का शिकार होता, इसलिए उसे मार डाला। एक लाख रुपये देने के बाद भी उससे लगातार रुपये मांगे जा रहे थे।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि करीब 36 कैमरों की मदद से मुख्य आरोपी सोनू तक पहुंचा जा सका। पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसकी पत्नी मीनाक्षी से गुलफशा के पति मोनू उर्फ मनवीर के अनैतिक संबंध थे। दोनों की अश्लील वीडियो गुलफशा ने बना लिए थे। मोनू और गुलफशा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। वह तीन-चार बार में करीब एक लाख रुपये दोनों को दे चुका था। फिर से गुलफशा रुपये मांग रही थी। परेशान होकर उसने शनिवार सुबह गांव निवासी हरिराम के ट्यूबवेल पर रुपये देने के बहाने बुलाया। वहीं, गुलफशा पर धारदार दाव से हमला कर दिया। उसने बचने का प्रयास में हाथ आगे किए। इससे उसकी उंगली कटकर अलग हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गर्दन, सिर और कमर पर किए 10 से अधिक वार
सोनू ने करीब 10 से अधिक वार उसकी गर्दन, सिर और कमर पर किए। इससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त दाव को निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। सीओ सदर देहात के मुताबिक जिस अश्लील वीडियो को लेकर विवाद शुरू हुआ, वह गुलफशा के मोबाइल में थी। मोबाइल को सोनू ने नहर में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक गोताखोर लगाकर मोबाइल की तलाश की जा रही है। मोबाइल मिलने पर वीडियो रिकवर किया जाएगा।



मनवीर के भी सोनू की पत्नी से थे संबंध
सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि सोनू गुलफशा और उसके पति मनवीर उर्फ मोनू की ब्लैकमेलिंग से परेशान था। उन्होंने उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो बना ली थी। उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। मनवीर के सोनू की पत्नी मीनाक्षी के साथ भी प्रेम संबंध थे। इसके बावजूद वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसे गुलफशा से दूर रहने की भी धमकी दे रहा था। गुलफशा भी मनवीर का साथ दे रही थी। प्रेमिका की बेवफाई और वसूली से मुक्ति को उसने उसकी दाव से काटकर हत्या कर दी। सीडीआर में लोकेशन भी सोनू और गुलफशा की घटनास्थल पर मिली है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed