सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In-laws held responsible for son's death, action demanded

Meerut News: ससुरालियों को बताया बेटे की मौत का जिम्मेदार, कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 02 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
In-laws held responsible for son's death, action demanded
विज्ञापन
मोदीपुरम। शीलकुंज कॉलोनी निवासी विश्वेश्वर दयाल ने बेटे की मौत का जिम्मेदार उसके ससुरालियों को बताया। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पर तहरीर देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

विश्वेश्वर दयाल ने बताया कि कॉलोनी में उसका बेटा अमित अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार रात उसे सूचना मिली कि अस्पताल में बेटे अमित की मौत हो गई। उस दौरान अस्पताल में बेटे के ससुर, सास, अमित की पत्नी, ससुर का साढू ही थे। उनका कोई रिश्तेदार वहां नहीं था, जबकि परिवार और रिश्तेदार कुछ ही दूरी पर रहते हैं, लेकिन उन्हें भी कोई सूचना नहीं दी गई। उन्हें आशंका है कि बेटे की मौत के पीछे ससुराल के लोगों का हाथ है। पीड़ित ने लिखित शिकायत थाने पर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed