{"_id":"69a66f9dee9f13617303620c","slug":"earring-revealed-the-secret-not-archita-arora-turkmenistani-muhabbat-she-was-murdered-in-meerut-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईयरिंग ने खोला राज: अर्चिता अरोड़ा नहीं, तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की हुई थी मेरठ में हत्या, जला दिया था चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरिंग ने खोला राज: अर्चिता अरोड़ा नहीं, तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की हुई थी मेरठ में हत्या, जला दिया था चेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: मवाना थाना क्षेत्र में महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान पुलिस ने दिल्ली की अर्चिता अरोड़ा के रूप में थी। उसकी हत्या में होटल संचालक चंचल और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब मां नाहमदिनेवा गुलनारा ने कानों के ईयरिंग से उसकी पहचान अपनी बेटी मुहब्बत के रूप में की है।
तुर्कमेनिस्तान की महिला मुहब्बत की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के मेरठ स्थित मवाना थाना क्षेत्र में 21 फरवरी को मिला महिला का शव तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत का था। आरोपियों ने पहचान और टैटू छिपाने के लिए मुहब्बत का चेहरा और हाथ जला दिए थे। वह अर्चिता अरोड़ा के नाम से आधार कार्ड बनाकर रह रही थी। अब मुहब्बत की मां नाहमदिनेवा गुलनारा ने उसके इयररिंग से पहचान कर ली है।
Trending Videos
तुर्कमेनिस्तान की आईडी।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस ने तीन दिन पहले अर्चिता हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस का कहना था कि अर्चिता की हत्या उसके परिचित होटल मालिक चंचल कुमार उर्फ बंटी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर चंचल का अर्चिता से विवाद हो गया था। इससे गुस्साए चंचल ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंबल से मुंह दबाकर अर्चिता की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब हुआ खुलासा
इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब जाकर हत्यारोपियों तक पहुंच सकी। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को मवाना खुर्द चौकी के पास भगवती फार्म हाउस के पास एक महिला का शव बरामद हुआ था। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने महिला के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे बुरी तरह जला दिया था। दरोगा राजेश कुमार यादव ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस पिछले कई दिनों से महिला की शिनाख्त और कातिलों की तलाश में जुटी थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल के करीब के फुटेज खंगाले जिसमें एक संदिग्ध कार दिखाई दी। इसी कार के आधार पर पुलिस ने परतापुर स्थित अविका होटल के संचालक प्रभात नगर निवासी चंचल कुमार उर्फ बंटी को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर चंचल ने शव की पहचान दिल्ली निवासी अर्चिता अरोड़ा के रूप में की और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके साथ ही चंचल ने हत्या में शामिल अपने साथियों के नाम भी उगल दिए।
होटल में शराब पीने के बाद पैसे को लेकर हुआ था विवाद
पूछताछ में पता चला कि 21 फरवरी को चंचल अपने साथी बिनौली (बागपत) निवासी गुरमुख उर्फ अरविंद, रेलवे रोड निवासी संदीप उर्फ सिट्टू, टीपीनगर निवासी विवेक उर्फ काका और अर्चिता के साथ होटल में बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर अर्चिता से उनकी कहासुनी हो गई। आरोपियों ने पुलिस से बताया कि विवाद के दौरान अर्चिता ने उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी, जिसके बाद चारों ने मिलकर अर्चिता के साथ मारपीट की और कंबल से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

जांच में अर्चित नहीं, मुहब्बत निकली
अर्चिता की पहचान तुर्कमेनिस्तान निवासी उसकी मां गुलनार ने मुहब्बत के रूप में की है। हत्या का खुलासा हो चुका है और आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य तथ्यो की भी जांच की जा रही है।
साक्ष्य मिटाने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कार में डाला और पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया। फिर उसे मवाना इलाके में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार, तेजाब की खाली बोतल और कंबल बरामद कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चारों आरोपियों चंचल, गुरमुख, संदीप और विवेक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

उज्बेकिस्तान की अजीजा ने ऐसे कराई पहचान
मुहब्बत की परिचित उज्जेबिस्तान की अजीजा उसे तलाश रही थी। मेरठ में महिला का शव मिलने की सूचना पर अजीजा यहां पहुंची। लेकिन शव के फोटो देखने पर वह उसे पहचान नहीं पाई। अजीजा ने मुहब्बत की मां गुलनारा को वीडियो कॉल कर चेहरा जले हुए फोटो दिखाए। गुलानारा ने इयररिंग और ब्लैक टॉप देखकर बेटी की पहचान कर ली।
ये भी देखें...
UP: कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा गैंगस्टर रक्षित और उसका साथी मुठभेड़ में गिरफ्तार, ऑनलाइन बेचते थे पिस्टल