{"_id":"69a7bf9c032e7596f90e5ebc","slug":"murder-of-muhabbat-mother-said-send-only-the-ashes-of-daughter-s-ashes-to-turkmenistan-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुहब्बत की हत्या: मां बोली- बेटी की अस्थियों की राख ही भेज दो तुर्कमेनिस्तान, मानव तस्करी से जुड़ रहे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहब्बत की हत्या: मां बोली- बेटी की अस्थियों की राख ही भेज दो तुर्कमेनिस्तान, मानव तस्करी से जुड़ रहे तार
जेपी शर्मा, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 04 Mar 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: पुलिस ने दिल्ली की अर्चिता अरोड़ा का शव बताकर हत्याकांड का खुलासा किया था। चार आरोपियों चंचल, गुरमुख, संदीप और विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में पता चला कि वह अर्चिता अरोड़ा नहीं, तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत थी। अब मुहब्बत की मां अजीजा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।
तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत सुनातोव्ना की हत्या की जानकारी के बाद उसकी मां नाजमुदिनोवा गुलनारा ने कहा है कि बेटी के शव का पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। वह अपनी बेटी को आखिरी बार देख नहीं पाई। उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह भारत आ सकें। बेटी की अस्थियों की राख ही तुर्कमेनिस्तान भिजवा दो। उन्होंने इस संबंध में भारत में तुर्कमेनिस्तान के दूतावास को भी पत्र लिखा है। वहीं गुलनारा से पॉवर ऑफ अटॉर्नी मिलने के बाद अजीजा ने इस मामले में जांच के लिए याचिका दायर करने के लिए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील से वार्ता की।
Trending Videos
अजीजा ने बताया कि गुलनारा ने उन्हें जानकारी दी है कि मुहब्बत लगभग 15 वर्ष पहले नौकरी के लिए भारत आई थी। उसकी जन्मतिथि 25 नवंबर 1985 है। अर्चिता अरोड़ा का जो आधार कार्ड पुलिस ने बरामद किया है, उस पर जन्मतिथि 27 अप्रैल 1984 लिखी है। इस आधार कार्ड के संबंध में उन्हें अधिक जानकारी नहीं है, हालांकि आधार में लगा फोटो मुहब्बत का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलनारा ने कहा कि पुलिस चाहे तो उनकी बेटी के शव के अवशेष का डीएनए टेस्ट करा सकती है। उन्होंने अजीजा के माध्यम से तुर्कमेनिस्तान दूतावास को पत्र भेजा है ताकि अस्थियों की राख मिलने पर वह अपने रिवाज के हिसाब से उसका अंतिम संस्कार कर सकें। अजीजा का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और हत्या से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
12 फरवरी को मेरठ आई थी मुहब्बत
मुहब्बत की सहेली एलीना ने अजीजा को जानकारी दी कि जब मेरठ पुलिस के दरोगा सुमित ने उन्हें कॉल कर पूछा कि क्या आपकी परिचित अर्चिता अरोड़ा नाम की लड़की गुम है। तब एलीना ने पुलिस को जानकारी दी थी कि हां एक लड़की 12 फरवरी को मेरठ गई थी। इससे पहले वह अंबाला और फिर दिल्ली गई थी। 16 फरवरी से उसका नंबर स्विच ऑफ है लेकिन उसका नाम अर्चिता अरोड़ा नहीं, बल्कि मुहब्बत सुनातोव्ना है। पुलिस का कहना है कि 17 फरवरी की रात को मुहब्बत की हत्या की गई थी। इसके बाद ही कार में शव ले जाकर मवाना में फेंक दिया था।

रशियन स्टाफ है... मानव तस्करी और अनैतिक धंधे में धकेलने की आशंका
इस मामले में कुछ व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये चैट मुहब्बत की हत्या के आरोपी राहुल के बताए गए हैं। इसमें कोई शख्स पूछ रहा है राहुल काम कैसे। राहुल इसका जवाब दे रहा है। आज रशियन स्टाफ है। काम नॉर्मल है।
ये भी देखें...
ईयरिंग ने खोला राज: अर्चिता अरोड़ा नहीं, तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की हुई थी मेरठ में हत्या, जला दिया था चेहरा

इसके बाद वॉयस चैट दिख रही है। फिर पूछा गया कि मुहब्बत आ गया। राहुल जवाब देता है कि हां जी। एक चैट में मेरठ पापा रोजा के नाम नंबर दिख रहा है। इसमें लिखा है कि राहुल आज काम हो जाएगा। रेडी हो ना, क्लाइंट आ रहे हैं। इसके अलावा मुहब्बत की मां ने कहा कि वह भारत नौकरी के लिए गई थी। कुछ लोगों ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि मुहब्बत अक्सर मेरठ आती थी। ऐसे में इस आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता कि यह मामला विदेश से लड़कियों को नौकरी के नाम पर तस्करी कर उन्हें अनैतिक धंधे में धकेला जा रहा है।
इन सवालों के जवाब बाकी
क्या पुलिस ने परिजनों तक पहुंचने के बजाय आरोपियों की बताई कहानी के हिसाब से खुलासा किया।
राहुल की चैट में मुहब्बत का नाम लिखा है, फिर पुलिस पहचान क्यों नहीं कर पाई।
विदेशी युवती का अर्चिता अरोड़ा के नाम से आधार कार्ड कैसे बन गया।
नौकरी के लिए भारत आई युवती मेरठ के होटल में इतने दिन के लिए किस के जरिये आई थी।
क्या केवल होटल संचालक और उसके तीन साथी पूरी वारदात के जिम्मेदार हैं।

डीएनए जांच होगी
पुलिस ने अज्ञात शव मिलने के बाद गंभीरता से पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखी संदिग्ध कार की पड़ताल की यह कार कई बार बिक चुकी थी। इसकी मदद से ही आरोपियों तक पहुंचा गया और खुलासा किया गया। डीएनए जांच कराने के लिए शव का विसरा सुरक्षित रखा गया है। युवती की डीएनए जांच भी कराई जाएगी। चैटिंग का भी जांच की जा रही है।
- पंकज लवानिया, सीओ मवाना