सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information on flag etiquette, flag song, and prayer

Meerut News: ध्वज शिष्टाचार, झंडा गीत, प्रार्थना की जानकारी दी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Information on flag etiquette, flag song, and prayer
खरखौदा के महिला महाविद्यालय में रेंजर्स शिविर में ध्वजारोहण करते हुए (संस्थान)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


खरखौदा। महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर नीलम सिंह के निर्देशन में तीन दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ. रचना बालियान ने किया।
शुभारंभ शिविर संचालिका पूनम चौधरी डीओसी गाइड मेरठ के निर्देशन में किया गया। रेंजर्स द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य का स्वागत रेंजर्स समिति की सदस्य डॉ. सुमन सिंह ने स्कार्फ पहनाकर तथा प्राध्यापिका डॉ. सीमा गौतम ने पौधा भेंट कर किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में संत रविदास की जयंती मनाई गई। डॉ. सुमन सिंह ने संत रविदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिविर के प्रथम दिन ध्वज शिष्टाचार, रेंजर्स आयु वर्ग की विशेषताएं, स्काउटिंग का आरंभ, झंडा गीत, प्रार्थना, टोली का विभाजन आदि की जानकारी प्रशिक्षक द्वारा दी गई। इस अवसर पर डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ. नरेंद्र कुमार, अंशु, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. अंजलि शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed