सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jagriti Vihar: 9 injured in dog attack, 50 families confined to their homes

जागृति विहार : कुत्ते के हमले से 9 जख्मी, घर में कैद हुए 50 परिवार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jagriti Vihar: 9 injured in dog attack, 50 families confined to their homes
विज्ञापन
सेक्टर-6 में आदमखोर कुत्तों का आतंक, निगम की अनदेखी से लोगों में गुस्सा
Trending Videos

-घायलों को इंजेक्शन लगवाने मेडिकल ले गए लोग
-शाम को पहुंचे निगम कर्मचारी, आज चलाएंगे अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल के जागृति विहार सेक्टर-6 में रविवार को एक लावारिस कुत्ते ने खूब आतंक मचाया। कुत्ते ने नौ लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए मेडिकल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने पार्षद और नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी, देर शाम निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सेक्टर वासियों का कहना है कि कुत्ते के डर से 50 से अधिक परिवार घर से निकलने में भी डरने लगे हैं। लोग दरवाजे तक नहीं निकल पा रहे। निगम की इस लापरवाही पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
सेक्टर के लोगों ने बताया कि रविवार सुबह एक लावारिस कुत्ता अचानक उग्र हो गया। लावारिस कुत्ते ने स्कूटी से जा रही अंकिता, अंशुल, निशा, ओमवती, कोमल व एक अन्य समेत तीन बच्चों को काटकर घायल कर दिया। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने कुत्ते के हमले से बच्चों को बचाया। स्थानीय लोगों ने पार्षद रविंद्र व निगम के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। देर शाम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया। कुत्ते के डर के कारण लोग घरों के अंदर दुबककर बैठ गए है। लोग दुकान पर जाने के लिए कार का इस्तेमाल कर रहे है। सेक्टर निवासी नमन अग्रवाल, शशिभूषण, नवीन, गजे सिहं, सुखपाल सिंह ने बताया कि कुत्तों की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। रोजाना लावारिस कुत्ते लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। दोपहिया वाहन पर निकल रहे लोगों के पीछे कुत्ते दौड़कर हमला करते हैं लोग वाहन से गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 100 से अधिक लोग हो रहे शिकार
शहर से लेकर देहात तक 100 से अधिक लोग रोजाना लावारिस कुत्ते के हमले घायल हो रहे है, लेकिन नगर निगम मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। कार्रवाई के नाम पर निगम के कर्मचारी व अधिकारी खानापूरी कर रहे है। लोगों का कहना है कि नगर निगम को लावारिस कुत्तों को पकड़वाना चाहिए। इसकी संख्या न बढ़े इसके भी प्रयास करने चाहिए।
वर्जन
सूचना मिलने के बाद निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। सोमवार को निगम की टीम भेजकर कुत्तों को पकड़वाने का अभियान चलाया जाएगा। उग्र कुत्ते को पकड़ा जाएगा।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी- डॉ. अमर सिंह
वर्जन
कुत्ते के बारे में निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है। जल्द स्थानीय लोगों की समस्या जल्द समाधान करा दिया जाएगा।- रविंद्र कुमार, पार्षद वार्ड-18

आदमखोर कुत्तों के हमले



1-जागृति विहार सेक्टर नौ में में 29 जनवरी को पार्क में खेल रही सात वर्षीय बच्ची को कुत्ते ने जख्मी किया



2-कंकरखेड़ा में 16 जनवरी को लावारिस कुत्तों के झुंड ने छात्रा मनीषा व महिला मंजू और लता को जख्मी किया।



3- पल्लवपुरम क्षेत्र में लावारिस कुत्तों ने शिक्षक की पांच साल की बेटी पर हमला कर बुरी तरह जख्मी किया।



4- बेगमपुर चौराहे पर 25 नवंबर को लावारिस कुत्तों के झुंड ने एक डेढ़ वर्षीय बच्चे सीते को नोंचकर मार डाला था।



5- कंकरखेड़ा में आठ वर्षीय बच्ची को कुत्ते ने काटकर घायल किया। कुछ दिन बाद बच्ची की मौत हो गई थी।



6- फलावदा में 11 नवंबर को पांच वर्षीय बच्ची काजल पर हमला कर जख्मी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed