सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   KBC 2019: Rohit of Baghpat is won six lakhs in Amitabh Bachchan show kaun banega crorepati

KBC: अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे रोहित, सवा घंटे तक दिए सवालों के जवाब, जीता ये इनाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Sep 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
KBC 2019: Rohit of Baghpat is won six lakhs in Amitabh Bachchan show kaun banega crorepati
केबीसी की हॉट सीट पर बैठे रोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद के रोहित केबीसी की हॉट सीट पर शहंशाह अमिताभ बच्चन के सामने बैठे और जमकर खेल खेला। शो में रोहित ने करीब सवा घंटे तक सवालों के जवाब दिए। सवालों के सही जवाब देने पर रोहित ने करीब छह लाख 40 हजार रुपये का इनाम जीता। परिवार के लोगों ने एक साथ बैठकर यह शो देखा।

Trending Videos


काठा गांव के रहने वाले रोहित एयरफोर्स के सेंटर खडग़पुर में एयरमैन के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता रमेश कुमार सेना में नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं और इन दिनों बरेली में एडीजी की एस्कॉर्ट में तैनात हैं। बुधवार रात नौ बजे केबीसी में रोहित सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठे। घर, परिवार, नौकरी और बागपत से जुड़ी बातें की गई। खेल में रोहित ने करीब छह लाख 40 हजार रुपये जीते हैं। काठा में शो देखने के लिए रोहित के घर पर भीड़ रही। लोगों ने खुशी जताई है। मां राकेश देवी, बहन राखी और भाई राहुल ने खुशी जताई। रोहित की पत्नी कोमल दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में दो साल का बेटा विराट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे शो का हिस्सा बन गया रोहित
आवेदन के बाद लखनऊ में एक से 15 मई के बीच ऑडिशन में हिस्सा लिया। आठ जून को कैमरे के सामने उनका इंटरव्यू रिकॉर्ड किया गया। चयन के बाद 23 से 26 अगस्त तक मुंबई में शो की रिकॉर्डिंग हुई।

यह भी पढ़ें: बागपत के उत्सव सिंह ने लद्दाख में लहराया परचम, जांबाज पहले भी कर चुका देश का नाम रोशन

जलपुरुष राजेंद्र सिंह के बाद चमका काठा का रोहित
रोहित से पहले बागपत के डौला गांव निवासी जलपुरुष राजेंद्र सिंह केबीसी में नजर आ चुके हैं। उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया था। रोहित जिले का दूसरा प्रतिभागी है।

एनएस पब्लिक स्कूल काठा में किया अभिनंदन
केबीसी में नजर आए रोहित का उनके बचपन के स्कूल एनएस पब्लिक स्कूल काठा में अभिनंदन किया गया। स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने शॉल ओढाकर सम्मानित किया। शिक्षक प्रदीप कुमार, श्याम शुक्ला, संजीवत्यागी, शिखा त्यागी, खुर्शीद अहमद, अनमोल त्यागी, रविंद्र यादव, प्रधानाचार्य श्याम रतन और रामसेवक शर्मा मौजूद रहें।

पूरी हुई बिग बी से मिलने की ख्वाहिश
काठा के रोहित का कहना है कि बिग बी से मिलने की ख्वाहिश पूरी हो गई। यह शो उनके लिए जिंदगीभर तक यादगार बन गया है। बेहद अनूठा अनुभव रहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed