मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में रविवार देर रात एक शख्स के सनसनीखेज हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। मेरठ में जुबैर मुठभेड़ कांड के बाद से चीनू और जुबैर के भाई शादाब के बीच शुरू हुई आपसी रंजिश गैंगवार में बदल गई। पुलिस इस मामले में हलके में लेती रही और आखिरकार रविवार को शादाब ने चीनू को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आगे स्लाइड में जानें इस हत्याकांड की पूरी कहानी -
मर्डर: गोली मारकर एक किलोमीटर तक दौड़ाया, किसी घर में घुसा तो खींचकर फिर बरसा दी गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ी गेट के इत्तफाकनगर में हसीन उर्फ चीनू की सरेआम हत्या से सनसनी फैल गई। जुबैर मुठभेड़ कांड के बाद से चीनू और जुबैर के भाई शादाब के बीच शुरू हुई रंजिश गैंगवार में बदल गई। आखिरकार आरोपियों ने रविवार रात को चीनू को दबोच लिया और उसे गोली मार दी।
गोली लगने पर चीनू जान बचाने के लिए दौड़ा। हमलावरों ने उसे करीब एक किमी तक दौड़ाया। जान बचाने के लिए चीनू एक घर में घुसा तो उसे खींचकर बीच सड़क पर गोलियां बरसाकर मार डाला गया। पूरे मामले में चीनू के भाई और रिश्तेदारों ने इंस्पेक्टर के सामने ही अस्पताल के बाहर खून का बदला खून से लेने का एलान कर इस गैंगवार को और हवा दे दी।
पुलिस के अनुसार चीनू और उसके भाई पुत्र शौकीन का इत्तफाकनगर निवासी शादाब भी दोस्त था। दोनों पक्ष एक ही बिरादरी से हैं। चीनू के दोस्त आमिर की मौत हो गई थी, जिसमें चीनू जेल गया था। जेल से छूटे चीनू का दो साल पहले शादाब से संघर्ष हुआ था। जिसमें शादाब पर मुकदमा दर्ज हुआ। तभी से दोनों पक्ष एक दूसरे को धमकी देने लगे थे। कई बाद पुलिस से भी शिकायत की गई। लेकिन लिसाड़ीगेट पुलिस आपसी विवाद बता देती।
गुजरात के सूरत में 5 मार्च 2019 को सराफा व्यापारी महेंद्र चौकसी के. शाह की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि मेरठ का गैंग गुजरात में सुपारी लेकर हत्या कर रहा है। मेरठ पुलिस ने इस सूचना पर घोसीपुर निवासी मुद्दसिर उर्फ मुदरा को दबोचा तो लिसाड़ी गेट निवासी जुबैर और नासिर उर्फ सनी के नाम सामने आए। तीनों के द्वारा तीन-तीन लाख रुपये आपस में बांटा जाना भी सामने आया।
इसके बाद जुबैर ने लिसाड़ीगेट क्षेत्र में किन्नरों पर जानलेवा हमला सहित कई वारदात कीं। गुजरात में कारोबारी की हत्या करने के बाद मेरठ लौटे जुबैर के पास काफी रुपया था। इसी दौरान उसने चीनू की 50 हजार रुपये की मदद की थी।
चर्चा रही कि जुबैर को रुपया वापस न लौटाना पड़े, इसके चलते चीनू ने उसकी मुखबिरी की। 6 मई 2019 को दौराला में 50 हजार के इनामी जुबैर को मुठभेड़ में मार गिराया गया। जुबैर, शादाब का भाई था। शादाब ने एलान कर दिया कि चीनू की मुखबिरी पर पुलिस ने शादाब का एनकाउंटर किया। तभी से जुबैर के परिजन चीनू से रंजिश रखने लगे।
सनसनीखेज तरीके से की वारदात
रविवार रात नौ बजे शादाब ने साथियों के साथ समर गार्डन चौराहे पर चीनू को घेरा। उसे सरेआम पीटा। चीनू जान बचाकर करीब एक किमी तक भागा और इत्तफानगर गली एक में हनीफ के मकान में घुस गया। उसके बाद शादाब और साथी बाथरूम से चीनू को खींचकर ले आए और सड़क पर गिराकर उस पर गोलियां बरसा दीं।
सीने में गोली लगने के बावजूद पास ही एक डॉक्टर के क्लीनिक की तरफ करीब 300-400 मीटर दौड़ा। लेकिन सड़क पर गिर गया। हमलावरों ने करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की। बाद में बल्लू उर्फ वसीम अपने भाई को बाइक पर लेकर अपने केएमसी पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने चीनू को मृत घोषित कर दिया।