मेरठ के गंगानगर इलाके में सिपाही के सिरफिरे बेटे ने एकतरफा प्यार में सोमवार को दिनदहाड़े एलएलएम की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा के बचाव में उसकी छोटी बहन आई तो उसे भी गोली मार दी गई। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बहन की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दर्शिता हत्याकांड: चंद दिन बाद थी शादी, लेकिन डोली उठने से पहले घर से उठी लाड़ली की अर्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शिता से एकतरफा प्यार करने वाला दीपक सिरफिरा बना चुका था। इसकी जानकारी दीपक के परिजनों को थी, इसके बावजूद खूनखराबा करने के लिए उसे आजादी दे दी। दर्शिता से शादी करने का आरोपी दबाव बना रहा था। कई बार उसने दर्शिता का रास्ता रोककर अभद्रता भी की। इसको लेकर दोनों परिवार के लोगों की पंचायत हुई थी। जिसमें आरोपी दीपक ने हत्या करने का एलान किया था, लेकिन दीपक के पिता राजेसिंह ने दर्शिता के परिवार को भरोसा दिया कि उसका बेटा कोई गलत कदम नहीं उठाएगा।
राजे सिंह इस प्रकरण के बाद नोएडा ड्यूटी करने चला गया। इसके बाद दीपक की मां जगवीरी फिर दर्शिता के घर पर गई और शादी करने का दबाव बनाने लगी। दर्शिता ने जगवीरी को समझाया कि आंटी, मैंने दीपक से शादी करने के बारे में कभी नहीं सोचा। इस बीच 18 अप्रैल को दर्शिता की शादी कहीं और तय हो गई थी। दीपक को जब यह मालूम चला तो उसने प्लान बनाया और दर्शिता की हत्या कर दी।
हमारे साथ धोखा हुआ
दर्शिता के परिवार के लोगों का कहना कि हमारे साथ धोखा हुआ है। दीपक का पिता राजे सिंह सिपाही है और वह भरोसा देता रहा कि वह अपने बेटे को समझा लेगा। उससे माफी तक मंगवाने की बात कही थी और पुलिस में इसकी शिकायत न करने की गुजारिश भी की।
दोस्त लव से लाया पिस्टल
पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक ने बताया कि 20 दिन वह अपने दोस्त लव से अवैध पिस्टल लेकर आया था। लव मीनाक्षीपुरम गंगानगर में रहता है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने लव की तलाश में मीनाक्षीपुरम में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पंचायत के बाद से ही आरोपी दीपक हत्या करने की योजना में लगा था। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।