सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: AIMIM leader Shaukat Ali on the run after provocative speech case in Meerut

भड़काऊ भाषण मामला: शौकत अली का विवादों से पुराना नाता, फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर, तलाश तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में ईद मिलन समारोह में भड़काऊ बयान देने के मामले में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और उनकी तलाश तेज कर दी है।

Meerut: AIMIM leader Shaukat Ali on the run after provocative speech case in Meerut
एआईएमआईएम नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है। मेरठ में ईद मिलन समारोह में भड़काऊ बयान देने के मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा था कि उनके अगर 11 विधायक आ गए तो जो मुसलमानों का एनकाउंटर करेगा, उसका भी एनकाउंटर किया जाएगा। जैसे ही उनका यह वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ पुलिस के 420 धुरंधरों को दिखाई गई ‘धुरंधर-2’ फिल्म, बोले-काफी सीखने को मिला, गरमाई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन

शौकत अली के भड़काऊ बयानों का यह कोई पहला मामला नहीं है। वह अक्सर विवादित बयान देते रहे हैं। कई बार उनकी तीखी टिप्पणी के चलते पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है।

मई 2023 में जब प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे थे, तब शौकत अली ने माफिया अतीक अहमद के मारे जाने को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। तब उन्होंने मंच से कहा था कि आपने वो दिन नहीं भूला होगा। पुलिस की मौजूदगी में एक पूर्व सांसद और पूर्व विधायक को गोली मार दी गई थी। इसमें उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

संभल में दिया था धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला बयान
अक्तूबर 2022 में संभल में एक जनसभा के दौरान शौकत अली ने प्रदेश में करीब आठ शताब्दी तक मुस्लिम शासन करते हुए धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला बयान दिया था।

हम दो हमारे दो दर्जन का दिया था नारा
करीब महीने भर पहले मुरादाबाद के एक कार्यक्रम में शौकत अली ने हम दो, हमारे दो दर्जन का नारा दिया था। उन्होंने दावा किया कि उनके आठ बच्चे हैं, जबकि उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं। मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। जब अल्लाह दे रहा है तो उसे लेना चाहिए। देश में कुछ लोग हमारी बढ़ती आबादी से परेशान हैं, लेकिन आबादी बढ़ेगी तो देश मजबूत होगा।

भाजपा की बी टीम बताने पर दी थी धमकी
अप्रैल 2024 में अमरोहा के हसनपुर में शौकत अली एआईएमआईएम को भाजपा की बी टीम बताने पर भड़क गए थे। उन्होंने कहा था कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं उनको जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। अगर उनके 11 विधायक भी जीत गए तो वे बड़ा बदलाव ला देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed