{"_id":"69bf92ae49bb9e672206af6c","slug":"meerut-canter-overturned-out-of-control-on-the-highway-capsule-filled-with-lpg-fell-while-rolling-caused-th-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, लुढ़कते हुए गिरा एलपीजी से भरा कैप्सूल, तीन किमी लंबा लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, लुढ़कते हुए गिरा एलपीजी से भरा कैप्सूल, तीन किमी लंबा लगा जाम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार कैंटर ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। उस पर लदा एलपीजी गैस का कैप्सूल भी गिर गया। दो घंटे तक जाम लगा रहा।
एलपीजी से भरे कैप्सूल को क्रेस से उठवाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुजफ्फरनगर से दिल्ली की ओर जा रहा एलपीजी गैस से भरा तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के कारण हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया और गैस लीकेज की आशंका से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कैंटर को सीधा कराकर यातायात सुचारू कराया।
Trending Videos
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि चालक मुकेश एलपीजी से भरा कैंटर लेकर मुजफ्फरनगर से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही कैंटर खड़ौली चौराहे से आगे निकला, मुकेश ने अपने आगे चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक का स्टेरिंग से नियंत्रण हट गया और कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुआ कैंटर, चालक अस्पताल में भर्ती
हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कैंटर पलटने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायल चालक मुकेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही गैस का रिसाव हुआ।

2 घंटे तक थमा रहा दिल्ली रोड का ट्रैफिक
हादसे के बाद दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने घटनास्थल से 100 मीटर पहले ही ट्रैफिक को रोक दिया था। लगभग 3 किलोमीटर तक गाड़ियां रेंगती नजर आईं। पुलिस ने भारी क्रेन मंगवाकर पलटे हुए कैंटर को सड़क से हटवाया। दो घंटे बाद जब कैंटर को किनारे किया गया तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली और यातायात सामान्य हो सका।
ये भी देखें...
Bijnor: धामपुर का यूट्यूबर इस्राइल में फंसा, पैसा और खाना खत्म; मशहूर स्वीट्स शॉप मालिक का है इकलौता बेटा