सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Discount on traveling by rapid rail, know this method; Free WiFi will be available at these 3 station

Meerut: रैपिड रेल में यात्रा करने पर डिस्काउंट, जान लें ये है तरीका; इन तीन स्टेशनों पर मिलेगा मुफ्त वाईफाई

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 26 Feb 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

एनसीएमसी कार्ड या नमो भारत कनेक्ट एप पर लॉयल्टी पॉइंट्स के जरिये टिकट में छूट या फ्री यात्रा कर सकते हैं। वहीं बेगमपुल, भैंसाली और मेरठ सेंट्रल स्टेशनों पर नेटवर्क की दिक्कत को देखते हुए फ्री वाईफाई की सुविधा दी गई है। 

Meerut: Discount on traveling by rapid rail, know this method; Free WiFi will be available at these 3 station
नमो भारत और मेट्रो ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नमो भारत कनेक्ट एप से डिजिटल क्यूआर टिकट जनरेट कर या नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के इस्तेमाल से प्रत्येक यात्रा पर लॉयल्टी पॉइंट्स प्राप्त करके नमो भारत और मेट्रो में मुफ़्त यात्रा की जा सकेगी। इसके लिए एनसीआरटीसी ने लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया है।
Trending Videos

 

एनसीआरटीसी के अनुसार एनसीएमसी या नमो भारत कनेक्ट एप से यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक एक रुपये पर 1 लॉयल्टी पॉइंट मिलता है। प्रत्येक पॉइंट का मूल्य 10 पैसे है। न्यूनतम 300 लॉयल्टी पॉइंट्स इकट्ठा होने पर यात्री उन्हें रिडीम कर मुफ्त यात्रा का आनंद ले सकते हैं। लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करने वाले यात्रियों के एकत्र पॉइंट्स प्रत्येक परिचालन दिवस के अंत में यात्री के एनसीएमसी खाते में जमा किए जाते हैं। इन पाइंट्स को यात्री अगले दिन चेक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उदाहरण के लिए यदि कोई यात्री अपनी यात्रा पर 100 रुपये खर्च करता है, तो उसे 10 रुपये के बराबर 100 पॉइंट मिलेंगे। यह पाइंट्स उसके एनसीएमसी खाते में जुड़ जाएंगे। इसके लिए एक साथ पांच ट्रिप्स रिडीम करने का प्रावधान है। एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करने वाले यात्री टिकट वेंडिंग मशीन, टिकट रीडर या टिकट काउंटर पर अपने जमा लॉयल्टी पॉइंट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नमो भारत कनेक्ट एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
 

तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशनों पर क्यूआर कोड से मुफ्त वाईफाई
नमो भारत और मेट्रो के भूमिगत स्टेशनों को एनसीआरटीसी ने वाईफाई से लैस कर दिया। स्टेशनों पर लगे क्यूआर कोड स्केन करते ही मोबाइल नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इसके बाद लोग आसानी से मेट्रो और नमो भारत का टिकट ले सकेंगे।

बेगमपुल, भैंसाली और मेरठ सेंट्रल को मिलाकर तीन भूमिगत स्टेशन हैं। बेगमपुल स्टेशन छावनी क्षेत्र में है। इसलिए यहां पहले से ही नेटवर्क की दिक्कत रही है। रैपिड कॉरिडोर पर यह भूमिगत स्टेशन सबसे बड़ा है। इस स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही लोगों के मोबाइल का नेटवर्क चला जाता था और ऑनलाइन भुगतान कर टिकट लेने वालों को सबसे ज्यादा निराशा हाथ लगती थी। 
 

नेटवर्क न होने के कारण टिकट का ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पाता था। नेटवर्क की समस्या से परेशान लोग टिकट न मिलने के कारण बगैर यात्रा के लौट रहे थे। तीन दिन में इस समस्या से परेशान काफी लोगों के वापस लौटने की जानकारी मिलने के बाद एनसीआरटीसी ने भूमिगत स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा शुरू की है।
 

इसके लिए एनसीआरटीसी ने तीनों भूमिगत स्टेशनों पर वाईफाई नेटवर्क के लिए क्यूआर कोड लगा दिए हैं। क्यूआर कोड टिकट काउंटरों के पास ही लगे हैं, ताकि जनता इनका लाभ ले सके। इस संबंध में एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप कुमार कहना है कि यात्रियों को सुविधा देना हमारी पहली जिम्मेदारी है। बेगमपुल मेट्रो स्टेशन पर मोबाइल नेटवर्क की जो समस्या थी उसका समाधान कर दिया गया है। जो यात्री नमो भारत या मेट्रो में यात्रा करना चाहते हैं और टिकट की धनाराशि ऑनलाइन देना चाहते हैं वह टिकट काउंटरों के पास लगे क्यूआर कोड स्केन करके वाईफाई सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। आने वाले समय में सभी स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed