{"_id":"69c41d29b7b11ae69f0b4d84","slug":"meerut-double-murder-two-accused-arrested-for-murder-of-two-brothers-on-eid-day-know-what-has-happened-so-fa-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ का दोहरा हत्याकांड: ईद के दिन दो भाइयों की हत्या में दो और गिरफ्तार, जानें इस केस में अब तक क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ का दोहरा हत्याकांड: ईद के दिन दो भाइयों की हत्या में दो और गिरफ्तार, जानें इस केस में अब तक क्या हुआ
राजकुमार सैनी, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: ईद पर बीते शनिवार को एक हजार रुपये के विवाद में दो भाइयों भूरा और सहीमुद्दीन की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार चुकी है।
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमति-गणेशपुर गांव में ईद के दिन हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को जेल भेज चुकी थी।
Trending Videos
भूरा (ऊपर) और सहीमुद्दीन की फाइल फोटो व गांव पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मेहरमति गणेशुपर में एक हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में इरशाद पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान सईद के परिजनों पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इस हमले में ग्राम प्रधान के दो सगे भाई भूरा और सहीमुद्दीन की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना में ग्राम प्रधान सईद की तहरीर पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। एसएसपी अविनाश पांडे ने चार पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस ने पहले ही इरशाद उर्फ चुन्नू, साजिद, साकिब और शहजाद उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
वहीं, मंगलवार देर रात पुलिस ने वाहिद पुत्र जाहिद और दिलजान पुत्र कदीर उर्फ बोना को गिरफ्तार कर लिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किए गए। इसके बाद दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पीएसी बल तैनात हैं। सीओ ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।