सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dr. Somendra Tomar said - Sainik Welfare Department is not a whim, a medium to serve the country

Meerut: डॉ. सोमेंद्र तोमर बोले- सैनिक कल्याण विभाग कोई झुनझुना नहीं, देश सेवा का माध्यम, विपक्ष पर ये कहा

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 19 May 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. सोमेंद्र तोमर पहली बार मेरठ लौटे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। वे नमो भारत से दिल्ली से मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। 

Meerut: Dr. Somendra Tomar said - Sainik Welfare Department is not a whim, a medium to serve the country
व्यापारियों ने किया डॉ. सोमेंद्र तोमर का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे डॉ. सोमेंद्र तोमर का भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. तोमर ने सपा विधायक और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि सैनिकों से जुड़े विभाग को झुनझुना बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष पूरी तरह अपना आपा खो चुका है और बिलबिलाया हुआ है क्योंकि उसके पास जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं बचा है।
Trending Videos

 

विभागीय जिम्मेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग कोई झुनझुना नहीं, बल्कि देश सेवा का विभाग है। संगठन ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। पार्टी संगठन में भूमिका और अपने राजनीतिक कद को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई कद बड़ा या छोटा नहीं होता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नमो भारत व मेट्रो से की यात्रा, महापुरुषों को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए डॉ. तोमर ने दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक नमो भारत रैपिड रेल और वहां से भैंसाली स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा की। इसके बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा की। उन्होंने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मंगल पांडेय, कोतवाल धन सिंह गुर्जर, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कैलाश प्रकाश, पंडित बुलाकी दास शर्मा और डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। साथ ही बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में नजर आया गाड़ियों का काफिला
पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, सुरेश जैन ऋतुराज, विनीत अग्रवाल शारदा, कमल दत्त शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, राकेश माहेश्वरी, अरविंद गुप्ता, राहुल गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, सुनीता सैनी और मीडिया प्रभारी अमित शर्मा मौजूद रहे। हालांकि पीएम की अपील के बावजूद सर्किट हाउस में नेताओं की गाड़ियों का लंबा काफिला नजर आया।
 

मंत्री का किया स्वागत
दूसरी ओर सीसीएसयू के छात्र नेता विनीत चपराना पर्यावरण जागरूकता के लिए दर्जनों छात्रों के साथ ई-रिक्शा से भैंसाली स्टेशन पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आबूलेन और बॉम्बे बाजार में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, मनीष शर्मा, अमित बंसल, सुनील वर्मा, राजीव बंसल, आदित्य वर्मा, सुधांशु पाराशर और तरुण गुप्ता आदि ने पुष्पवर्षा की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नासिर सैफी, आसिफ सैफी, परवेज, यूनुस, उवेश, राशिद, इरफान, साजिद, साहिब, अदनान, रिजवान, इमरान, शहजाद और क्रिकेट कोच अतहर अली ने भी मंत्री का भव्य स्वागत किया।

ये भी देखें...
धर्मांतरण मामला: कश्मीर से वीडियो कॉल पर बोला विशाल- अपनी मर्जी से बना हमजा, भाजपा नेता बोले-लौट आओ बेटा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed