फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Encounter: Rs 50k Rewarded Criminal Injured in Police Encounter on Khanoda-Dulheda Road

Meerut: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, तमंचा और 40 हजार रुपये बरामद

Thu, 13 Aug 2026 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Aug 2026 10:41 AM IST
सार

मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में पल्लवपुरम पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस और 40 हजार रुपये की नकदी बरामद होने का दावा किया गया है।

 

विज्ञापन
Meerut Encounter: Rs 50k Rewarded Criminal Injured in Police Encounter on Khanoda-Dulheda Road
मुठभेड़ की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के पल्लवपुरम पुलिस और स्वाट टीम बुधवार देर रात खनोदा-दूल्हेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि पुलिस को देखते ही युवक ने टीम पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन




पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, पैर में लगी गोली
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। गोली लगने के बाद वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सीओ दौराला शिव ठाकुर के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान तरुण ठाकुर उर्फ काला ठाकुर निवासी नौचंदी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

तमंचा, कारतूस और 40 हजार रुपये बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और 40 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला है। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट और चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पल्लवपुरम क्षेत्र में हाल में हुई लूट और चोरी की कुछ वारदातों में भी तरुण ठाकुर का नाम सामने आया था। आरोपी पर पहले से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

अन्य वारदातों और साथियों के बारे में पूछताछ
मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके अन्य साथियों और पूर्व में की गई वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकदी और हथियार का इस्तेमाल किन घटनाओं में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed