Meerut: यूट्यूबर शादाब जकाती, पत्नी और बेटे पर प्राथमिकी दर्ज, दो माह में तीसरा विवाद, अब दी ये सफाई
मेरठ के इंचौली थाने में यूट्यूबर शादाब जकाती, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विस्तार
सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूबर) शादाब जकाती उर्फ शादाब हसन, उसकी पत्नी साजिया और बेटे के खिलाफ इंचौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इंचौली निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि शादाब ने उसे बंधक बनाकर रखा, दुष्कर्म किया और मारपीट की।
उच्चाधिकारियों से मिलने के बाद हुई कार्रवाई
पीड़िता ने दो दिन पहले थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को वह उच्चाधिकारियों से मिली। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने शादाब जकाती, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: ग्रेटर नोएडा में चल रही थी पार्टी, प्रेमिका ने सिपाही की पिस्टल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
पुलिस का बयान
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के अनुसार, महिला ने शादाब पर छेड़छाड़, दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शादाब की पत्नी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने, जबकि बेटे पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप है।
वीडियो जारी कर शादाब ने रखा पक्ष
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शादाब जकाती ने अपने यूट्यूब चैनल पर ढाई मिनट का वीडियो अपलोड कर खुद को निर्दोष बताया। शादाब का कहना है कि महिला मदद मांगने उनके पास आई थी और उन्होंने मानवीय आधार पर उसके बच्चे की पढ़ाई, राशन और अन्य जरूरतों में सहायता की।
यह भी पढ़ें: Meerut: कपसाड़ कांड में आज अहम दिन, आरोपी पारस की उम्र पर होगी सुनवाई, पेश किए जाएंगे शैक्षिक प्रमाण पत्र
सबूत मिले तो गर्दन काटने को तैयार
वीडियो में शादाब ने दावा किया कि उसने महिला को कभी छुआ तक नहीं है। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और परिवार के कई सदस्य साथ रहते हैं। उसने कहा कि यदि आरोपों के पक्ष में कोई सबूत मिलता है तो वह खुद को सजा देने के लिए भी तैयार है।
दो माह में तीसरा विवाद
'10 रुपये बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी' डायलॉग से चर्चा में आए शादाब जकाती से जुड़ा यह दो माह में तीसरा मामला है। इससे पहले बच्ची के सामने अश्लीलता फैलाने और जान से मारने की धमकी के आरोपों में भी शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।