{"_id":"6af6d10f76848d3b5e03f6ff","slug":"meerut-police-open-a-history-sheet-for-haji-yaqub-s-son-firoz-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: हाजी याकूब के बेटे फिरोज की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट, विवादों से है पुराना नाता; ये केस हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: हाजी याकूब के बेटे फिरोज की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट, विवादों से है पुराना नाता; ये केस हैं दर्ज
Fri, 13 Nov 2026 02:32 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:32 PM IST
सार
फिरोज उर्फ भूरा का विवादों से लगातार नाता रहा है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल ही में कोतवाली क्षेत्र में एक घर में घुसकर फायरिंग मामले में भूरा जेल गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
फिरोज उर्फ भूरा और याकूब कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को भेज दी गई है। आपराधिक रिकॉर्ड और हालिया मामलों को देखते हुए पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सराय बहलीम निवासी फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिसके आधार पर कोतवाली थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। दो महीने पहले ही भूरा पर साथियों के साथ हथियार लेकर सराय बहलीम स्थित असलम पहलवान के घर में घुसने, उनके पिता हाजी सिराज को गोली मारने की धमकी देने और फायरिंग करने का आरोप लगा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और हाजी सिराज की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने भूरा को जेल भेजा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी, बड़े बेटे इमरान और छोटे बेटे भूरा समेत परिवार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। उस मामले में भी दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद पूरा परिवार जेल गया था। इन्हीं सभी आपराधिक मामलों को दृष्टिगत रखते हुए भूरा की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
फिरोज उर्फ भूरा का विवादों से पुराना नाता
2017: फिरोज उर्फ भूरा पर कुछ व्यापारियों पर पिस्टल तानकर अपने बाउंसरों के साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।
2022: अवैध मीट फैक्ट्री चलाने के मामले में याकूब कुरैशी और परिवार पर केस दर्ज हुआ। इसमें भूरा समेत 17 लोग वांछित थे। गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद वह आठ महीने तक फरार रहा, जिसे पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
2023: गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस द्वारा सील की गई करोड़ों की संपत्ति की सील तोड़कर घर में प्रवेश करने के आरोप में भूरा पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ।
2024: जाली कागजात के जरिए पासपोर्ट रिन्यू कराने के मामले में भूरा के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज हुआ। जांच में मिलीभगत सामने आने पर एक दारोगा और सिपाही को सस्पेंड भी किया गया था।
2025: एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी की ब्रांड लॉन्चिंग में चीफ गेस्ट बनकर बिना अनुमति बड़ा रोड शो करने और इंफ्लूएंसरों की भीड़ जुटाकर कई घंटे जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने भूरा पर केस दर्ज किया था।