Meerut: हस्तिनापुर में पुराने विवाद में चली गोली, युवक के पैर में लगी गोली, गांव में मची अफरा-तफरी
Meerut News: मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के रठौरा कला गांव में पुराने विवाद के चलते फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव रठौरा कला में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार गांव निवासी गुलाब सोमवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के विजय से उसका सामना हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शोर सुनकर गुलाब का भाई जगप्रीत पुत्र भजन सिंह भी मौके पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: UP: गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ के विकास को मिलेगी रफ्तार, 518 गांव जुड़ेंगे, उद्योग और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
देसी बंदूक से की फायरिंग
आरोप है कि विवाद के दौरान विजय ने देसी बंदूक से जगप्रीत पर फायर कर दिया। जगप्रीत ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गोली उसके पैर में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव के दौरान संदीप को भी चोटें आईं, जबकि गुलाब भी मारपीट में घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ पंकज लवानिया के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो सोमवार को अचानक बढ़ गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
