Meerut Mahotsav: अभिनेत्री हेमा मालिनी, कुमार विश्वास समेत जुटेंगे कई दिग्गज कलाकार, इस जगह सजेगा मंच
मेरठ में 21 से 25 दिसंबर को मेरठ महोत्सव में देश की जानी मानी हस्तियां जलवा बिखेरेंगी। शहर के विक्टोरिया पार्क में मंच सजेगा और विभिन्न राज्यों के स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां तेज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में 21 से 25 दिसंबर को मेरठ महोत्सव में अभिनेत्री हेमा मालिनी और कवि कुमार विश्वास सहित अन्य कलाकारों के लिए मंच सजेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। महोत्सव को रोचक बनाने की तैयारियां जारी हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर सजावट भी की जा रही है।
सीएम योगी कर सकते हैं महोत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें न्योता दिया गया है। सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी डीएम दीपक मीणा ने अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को दी है।
यह भी पढ़ें: तीन गिरफ्तार: दवा और तेल के दम पर कर रहे थे बाल उगाने का दावा, लंबी लाइन लगवाकर लगाई दवाई, अब तक की खूब कमाई
महोत्सव में स्टॉल लगाए जाएंगे और विक्टोरिया पार्क सजाया जाएगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने मंगलवार को शुरू कर दी। इसका जायजा लेने के लिए डीएम, एसएसपी, सीडीओ नुपूर गोयल, एसडीएम सदर कमल किशोर देशभूषण और ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी विक्टोरिया पार्क में पहुंचे। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि सुरक्षा मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X