सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Mahotsav: Meerut Mahotsav begins today, will be celebrated for five days, route diversion

Meerut Mahotsav: मेरठ महोत्सव का आज आगाज, पांच दिन जमेगा रंग, 25 दिसंबर तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 21 Dec 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ महोत्सव का आज से आगाज होने जा रहा है। इसे लेकर यातायात पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार रात को रूट डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। वहीं अगले पांच दिन शहर में हेमा मालिनी समेत कई दिग्गज कलाकार इस मोहत्सव की राैनक बढ़ाएंगे।

Meerut Mahotsav: Meerut Mahotsav begins today, will be celebrated for five days, route diversion
मेरठ महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ महोत्सव को लेकर यातायात पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार रात को रूट डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। 21 से 25 दिसंबर  तक विक्टोरिया पार्क रोड पर रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने सभी प्वाइंटों पर पुलिस तैनात कर दी है। विक्टोरिया पार्क कार्यक्रम स्थल में आने वाले सभी कलाकारों का प्रवेश सर्किट हाउस से गढ़वाली तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट नंबर एक से होगा। 

Trending Videos


-सभी वीवीआईपी का प्रवेश सर्किट हाउस से गढ़वाली तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट नंबर दो से होगा। 
-सभी वीआईपी/अन्य समस्त पदाधिकारी सर्किट हाऊस से गढ़वाली तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट नंबर तीन से प्रवेश कर सकेंगे। 
-सर्किट हाउस चौराहा से सीताराम पुलिया की तरफ सभी प्रकार के सामान्य वाहन (दो पहिया/चार पहिया) प्रतिबंधित रहेंगे, केवल पैदल ही आवागमन किया जा सकेगा।
-सीताराम पुलिया की तरफ से कोई भी वाहन विक्टोरिया पार्क की तरफ नहीं आएगा। 
-ऑप्टिकल तिराहा से वाहन विक्टोरिया पार्क एवं जेलचुंगी की ओर नहीं आएंगे।
-सभी सामान्य वाहनों का प्रवेश जेलचुंगी चौराहे की से होगा, जो ऑप्टिकल तिराहे से गेट नंबर चार (चार पहिया वाहनों की पार्किग) एवं गेट नंबर 4ए से प्रवेश कर सकेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाॅल लगे, दिन के कार्यक्रम जारी
मेरठ के विक्टोरिया पार्क में मेरठ महोत्सव के स्टाल लगने शुरू हो गए। पांचों दिनों के कार्यक्रम निश्चित हो चुके हैं। अभिनेत्री हेमा मालिनी, कुमार विश्वास सहित कई कलाकार महोत्सव में आएंगे। 

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि 21 से 25 दिसंबर तक मेरठ महोत्सव का कार्यक्रम चलेगा। 21 दिसंबर को स्टार्टअप संवाद, 22 दिसंबर नारी तू नारायणी, 23 दिसंबर को निपुणता की ओर, 24 दिसंबर श्री अन्ना, श्रेष्ठा अन्ना और 25 दिसंबर को करियर कॉन्क्लेव का कार्यक्रम रखा गया है। 

मेरठ महोत्सव में एंट्री शुल्क भी रखा गया है। सीडीओ नूपुर गोयल का कहना कि विक्टोरिया पार्क में स्टॉल लगने शुरू हो गए हैं। सभी लोगों ने अपनी अपनी तैयारी कर ली है। खेलकूद प्रतियोगिता में टी-10 क्रिकेट लीग का भी आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed