सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Major accident at Makhdoompur Ghat, four teenagers who had come for the funeral drowned in the Ganga,

Meerut: मखदूमपुर घाट पर बड़ा हादसा, अंतिम संस्कार में आए चार किशोर गंगा में डूबे, परिजनों में मची चीख-पुकार

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 03 Apr 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मेरठ स्थित कस्बा लावड़ के गांव जलालपुर से लोग अंतिम संस्कार करने मखदूमपुर घाट आए थे। पांच किशोर स्नान कर रहे थे, तभी वे गंगा में डूबने लगे। एक को बाहर खींच लिया गया, जबकि चार किशोरों का कुछ पता नहीं है।

Meerut: Major accident at Makhdoompur Ghat, four teenagers who had come for the funeral drowned in the Ganga,
गंगा में किशोरों की तलाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए चार किशोर गंगा में डूब गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार थाना लावड़ क्षेत्र के जलालपुर गांव के कुछ लोग अंतिम संस्कार के लिए मखदुमपुर गंगा घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद वहां मौजूद कुछ लड़के गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पांच किशोर गंगा में डूब रहे थे, जिनमें से एक को साथियों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि चार लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कराया गया।
 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने प्रशासन से गोताखोरों और फ्लड कंपनी की टीम बुलाकर जल्द से जल्द किशोरों की तलाश कराने की मांग की है।

हालांकि अभी तक कोई उच्च अधिकारी या विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि लापता किशोरों  की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं। डूबने वालों में हिमांशु (17), दीपांशु (15), प्रियांशु (17) और अभिषेक निवासी जलालपुर थाना इंचौली शामिल हैं।

ये भी देखें...
UP: मेरठ में मिला मोदीनगर के श्यामवीर का शव, जेब से मिली सल्फास की शीशी, पास ही पड़ी थी शराब की बोतल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed