{"_id":"69bad72f96fb3eb6c8027e0f","slug":"meerut-man-dies-of-rabies-in-meerut-after-skipping-anti-rabies-vaccination-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कुत्ते के काटने पर लापरवाही पड़ी भारी, एंटी रेबीज वैक्सीन न लगवाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कुत्ते के काटने पर लापरवाही पड़ी भारी, एंटी रेबीज वैक्सीन न लगवाने से युवक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ में कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन न लगवाने से युवक की मौत। परिजनों ने लापरवाही स्वीकार की, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।
रेबीज का खतरा
- फोटो : Freepik.com
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ में कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन न लगवाने की लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। लक्षण सामने आने के बाद इलाज के प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
Trending Videos
लापरवाही बनी मौत की वजह
संजय कॉलोनी निवासी लवी कुमार को कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन इस बार उन्होंने एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया। कुछ दिनों बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और पानी से डर (हाइड्रोफोबिया) जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने लगे। इलाज के लिए उसे कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने मानी गलती
लवी के परिजनों ने स्वीकार किया कि इस बार उन्होंने कुत्ते के काटने को गंभीरता से नहीं लिया। पहले ऐसे मामलों में इंजेक्शन लगवाया गया था, लेकिन इस बार लापरवाही हो गई।
स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिवार के सभी सदस्यों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। संक्रमण के खतरे को देखते हुए घर को सैनिटाइज कराया गया और संपर्क में आए लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
रेबीज: एक जानलेवा बीमारी
रेबीज एक घातक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित जानवर के काटने या खरोंचने से फैलता है। एक बार इसके लक्षण दिखाई देने लगें तो इलाज लगभग असंभव हो जाता है।
कुत्ते के काटने पर क्या करें
घाव को 10–15 मिनट तक साबुन और पानी से धोएं
एंटीसेप्टिक लगाएं
तुरंत अस्पताल जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं
इन गलतियों से बचें
घरेलू इलाज या झाड़-फूंक पर भरोसा न करें
इंजेक्शन लगवाने में बिल्कुल देरी न करें