सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Namo Bharat's scope increased, high speed rail will run till Sarai Kale Khan and Begumpul

रैपिड ट्रेन: न्यू अशोकनगर नहीं, अब दिल्ली में सराय काले खां तक चलेगी रेल, शुक्रवार को ट्रायल; इस दिन उद्घाटन

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Feb 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: रैपिड ट्रेन दिल्ली में न्यू अशोक नगर तक ही जा रही थी, शुक्रवार से इसका सराय काले खां तक ट्रायल शुरू हो जाएगा। वहीं 22 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इसे जनता को सौंप देंगे। इसके अलावा वे मेरठ साउथ से मोदीपुरम में तक भी कॉरिडोर का उद्घाटन कर देंगे। 

Meerut: Namo Bharat's scope increased, high speed rail will run till Sarai Kale Khan and Begumpul
रैपिड ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अभी तक दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक पहुंच रही नमो भारत रेल अगले तीन दिनों में सराय काले खां तक पहुंचने लगेगी। इससे यात्रियों की नमो रेल के साथ भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो और बस तक सीधी पहुंच होगी। शुक्रवार को इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा, जबकि प्रधानमंत्री मोदी दो दिन बाद 22 फरवरी को दोनों कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।  
Trending Videos

 

उद्घाटन के साथ ही आम लोग के लिए कॉरिडोर खोल दिया जाएगा, जिससे सराय काले खां मेगा ट्रांसपोर्ट हब से यात्री अपनी मंजिल के लिए आसानी से दूसरा वाहन पकड़ सकेंगे। मेरठ साउथ नमो स्टेशन से आगे बेगमपुल स्टेशन तक जाना भी संभव होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली-मेरठ नमो कारीडोर का न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ नमो स्टेशन का करीब 55 किमी लंबा हिस्सा चालू है। शेष सेक्शन इससे जुड़ने वाले हैं। इसमें दिल्ली की तरफ सराय काले खां से न्यू अशोक नगर का करीब पांच किलोमीटर लंबा हिस्सा अब तैयार हुआ है। मेरठ साउथ से मोदिपुरम का 21 किमी का स्ट्रेच भी पूरा है। दोनों हिस्सों को आवाजाही के लिए शुरू किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को पहली बार नमो रेल सराय काले खां से बेगमपुल तक चलेगी। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीडियाकर्मी भी शामिल होंगे।
 

मेरठ मेट्रो भी होगी शुरू
अधिकारियों का कहना है कि मेरठ मेट्रो का काम भी पूरा हो गया है। 23 किमी लंबी इस मेट्रो में 13 स्टेशन हैं। इस कॉरिडोर का भी 22 फरवरी को उद्घाटन होगा। इससे मेरठ के भीतर और मेरठ से नमो रेल तक पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा। यात्रियों को निजी वाहनों से नमो स्टेशन तक जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: बीबीए पास ने बनाया पढ़े-लिखे दोस्तों का गैंग, 80 करोड़ की ठगी में बने पार्टनर, 6 शातिर गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed