Meerut: माता-पिता की मौत के बाद सदमें में आया किशोर, फांसी लगाकर दी जान, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
मेरठ के रोहटा क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्र की मौत का मामला सामने आया है। छात्र बुधवार शाम घर से बिना बताए चला गया था। गुरुवार सुबह उसका शव किनौनी गांव के जंगल में मऊ संपर्क मार्ग के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किनौनी गांव निवासी राजू का 14 वर्षीय बेटा हिमांशु कक्षा सात में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे वह घर से बिना किसी को बताए चला गया। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
सुबह खेतों की ओर जा रहे लोगों ने देखा शव
गुरुवार सुबह किसान खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किनौनी गांव के जंगल में मऊ संपर्क मार्ग के पास एक पेड़ पर छात्र का शव दिखाई दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना किनौनी चौकी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विजय शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया।
यह भी पढ़ें: UP: घर से बाइक पर घूमने निकले थे इसरार और अंकित, फिर नहीं लौटे, पुलिस ने गड्ढे से निकलवाए शव; गांव में शोक
पुलिस जांच में जुटी, परिजनों से तहरीर मांगी
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस छात्र की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
पांच साल पहले पिता की भी हुई थी मौत
ग्रामीणों के अनुसार, हिमांशु के पिता राजू की करीब पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके बाद राजू की मौत हो गई थी।
हिमांशु के परिवार में उसका 16 वर्षीय बड़ा भाई दीपांशु भी है। माता-पिता के न होने के बाद दोनों भाइयों की देखभाल उनके चाचा गजन सिंह और ताऊ पप्पू कर रहे थे। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।