फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Paratapur station will be seen in Saand Ki Aankh and the Military warriors took part in shoot

बॉलीवुड पर्दे पर फिर छाएगा मेरठ, फिल्म ‘सांड़ की आंख’ में दिखेगा परतापुर रेलवे स्टेशन

Tue, 16 Apr 2019 09:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Meerut Paratapur station will be seen in Saand Ki Aankh and the Military warriors took part in shoot
परतापुर रेलवे स्टेशन पर सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड पर्दे पर एक बार फिर मेरठ छाया रहेगा। पिछले कई दिनों से जिले के अलग-अलग स्थानों पर बॉलीवुड फिल्म ‘सांड़ की आंख’ की शूटिंग की जा रही है। बागपत के जौहड़ी गांव की शूटर दादी नाम से विख्यात प्रकाशो और चंद्रो के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग का सीन सोमवार को परतापुर रेलवे स्टेशन पर शूट किया गया। फिल्म का सीन शूट करने पहुंची टीम से पहले ही स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो दिन के लिए परतापुर रेलवे स्टेशन को फिल्म की शूटिंग के लिए बुक किया गया है। सूत्रों के मुताबिक एक दिन का स्टेशन का किराया पांच से 10 लाख रुपये के बीच है। 

विज्ञापन


यह सीन शूट किया 
सुबह से लेकर देर शाम तक पांच कोच और इंजन की ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा किया गया। इस ट्रेन में सवार अभिनेत्रियों को शूट किया गया। वहीं, इसके अलावा प्लेटफॉर्म के दोनों तरफ से आने वाली यात्रियों की भीड़ को भी शूट किया गया। परतापुर स्टेशन पर खड़े फल विक्रेता, चाट वालों को भी शूट किया गया। वहीं, ट्रेन से उतरने पर टीटी द्वारा होने वाले सीन को भी शूट किया गया।      
विज्ञापन


मीडिया पर लगाई पाबंदी 
फिल्म की शूटिंग के दौरान मीडिया पर भी स्टेशन के अंदर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। टीम के साथ आए बाउंसरों की टीम ने स्टेशन को चारों तरफ से घेर लिया है। वहीं, यात्रियों को सीधे फुट ओवरब्रिज के माध्यम से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर भेजा गया। जिससे शूटिंग में किसी भी तरह का व्यवधान न हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आज आएगा पहला लुक
फिल्म का पहला लुक 16 अप्रैल को लांच किया जाएगा। जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर शूटर दादी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन तुषार हीरानंदानी कर रहे हैं। वहीं, प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप हैं। फिल्म के पहले लुक के लिए दर्शकों में उत्साह हैं। यह जानकारी प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप ने अपने ट्विटर एकाउंट पर दी हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed