फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Protest Erupts Over Muslim Cook at Highway Hotel, Police Intervenes

Meerut: होटल में मुस्लिम कारीगर के खाना बनाने पर हंगामा, पुलिस ने कराया मामला शांत

Fri, 07 Aug 2026 10:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 07 Aug 2026 10:31 PM IST
सार

मेरठ के दौराला स्थित एक होटल में मुस्लिम कारीगर के खाना बनाने के आरोप को लेकर हंगामा हुआ, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जांच शुरू की।

विज्ञापन
Meerut: Protest Erupts Over Muslim Cook at Highway Hotel, Police Intervenes
ढाबा मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर एक होटल में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां पहुंचे। संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि होटल में प्रदर्शित कर्मचारियों की सूची और वास्तविक कर्मचारियों की पहचान में अंतर है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना था कि तंदूर पर रोटी बना रहा व्यक्ति पहले खुद को सोनू और पिता का नाम राजकुमार बता रहा था, लेकिन आधार कार्ड मांगने पर उसने अपना नाम मोबीन बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मानक से अधिक ऊंचाई-चौड़ाई पर रुके दो डीजे और विशाल कांवड़, पुलिस से हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की सूची में गलत नाम दर्ज होने का आरोप
संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि होटल में लगी कर्मचारियों की सूची में सभी नाम हिंदू कर्मचारियों के दर्ज हैं, जबकि खाना बनाने वाला व्यक्ति मुस्लिम है। साथ ही भुगतान के लिए हिंदू मैनेजर के नाम का बारकोड लगाए जाने का भी आरोप लगाया गया। हंगामे के दौरान होटल में भोजन कर रहे कुछ कांवड़ियों ने भी विरोध जताते हुए खाना छोड़ दिया।

पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति
सूचना मिलने पर सीओ दौराला शिव ठाकुर और दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए होटल का संचालन भी बंद कराया गया। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

होटल को लेकर भी लगाए गए आरोप
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि होटल का संचालन ठेके पर कराया जा रहा है। पुलिस ने इन आरोपों को भी जांच के दायरे में शामिल किया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

सिवाया टोल पर निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले पुलिसकर्मी
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी सिटी विनायक भोसले ने सिवाया टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ पुलिसकर्मी अस्थायी पुलिस चौकी पर बैठे मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सभी को ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं की सेवा जारी
हाईवे पर संचालित केशव कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा लगातार की जा रही है। शिविर में सुबह नाश्ता, खीर, छोले-भटूरे और दूध सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। आयोजकों के अनुसार कांवड़ियों के लिए भोजन के अलावा ठहरने, स्नान और प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed