{"_id":"6995e40ae5f408c02a0213c3","slug":"meerut-raghunandan-jewelers-defrauded-of-jewelery-worth-rs-1-crore-four-people-were-duped-like-this-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रघुनंदन ज्वैलर्स पर एक करोड़ के जेवर की ठगी, भगवान बुक डिपो वालों को ऐसे लगाया चूना, जानकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रघुनंदन ज्वैलर्स पर एक करोड़ के जेवर की ठगी, भगवान बुक डिपो वालों को ऐसे लगाया चूना, जानकर चौंक जाएंगे
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार
कृष्णा नाम के युवक ने व्हॉट्सएप कॉल पर ही एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। रघुनंदन ज्वैलर्स से 600 ग्राम सोने के आभूषण खरीदकर भगवान बुक डिपो संचालक से धोखे से पेमेंट करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले की जानकारी देते पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के आबूलेन पर आबू प्लाजा स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स के शोरूम पर बुधवार दोपहर एक करोड़ की ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया। कृष्णा नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर शोरूम संचालक के बेटे तन्मय अग्रवाल को एक करोड़ के आभूषण खरीदने का झांसा दिया। इसके बाद कृष्णा ने अपने कथित भतीजे को भेजकर आभूषण पसंद करा लिए। तभी वहां भगवान बुक डिपो के संचालक प्रवीण शर्मा और उनकी पत्नी पहुंचे।
Trending Videos
मौके पर पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने एक करोड़ रुपये तन्मय को दे दिए। तभी कथित भतीजा आभूषण लेकर चला गया और प्रवीण शर्मा और ज्वेलर्स में रुपयों को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रवीण शर्मा का कहना है कि उसने रुपये आभूषण खरीदने के लिए नहीं बल्कि अपनी फर्म के खाते में जमा कराने के लिए दिए हैं। पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोरूम पर मौजूद पीड़ित का परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल और तन्मय अग्रवाल ने बताया कि कृष्णा नाम के युवक ने बुधवार दोपहर लगभग 1:02 बजे व्हाट्सएप कॉल कर
एक करोड़ रुपए के आभूषण खरीदने हैं। कृष्णा ने कहा कि वह अपने भतीजे को उनके शोरूम पर भेज रहा है। लगभग 20 मिनट बाद एक युवक ज्वेलर्स के यहां पहुंचा और उसने खुद को कृष्णा का भतीजा बताया।
एक करोड़ रुपए के आभूषण खरीदने हैं। कृष्णा ने कहा कि वह अपने भतीजे को उनके शोरूम पर भेज रहा है। लगभग 20 मिनट बाद एक युवक ज्वेलर्स के यहां पहुंचा और उसने खुद को कृष्णा का भतीजा बताया।
हिरासत में लिए गए दो युवक।
- फोटो : अमर उजाला
उसने ज्वेलर्स के यहां से लगभग 601 ग्राम सोने के आभूषण गले का हार, अंगूठी, बुंदे आदि पसंद कर लिए। व्हाट्सएप कॉल पर ही कृष्णा से ज्वेलर्स ने ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा। कृष्णा ने कहा कि अभी वह ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर सकता फिलहाल वह नकदी आपके पास भेज रहा है। बाद में वह नकदी वापस लेकर ऑनलाइन पेमेंट कर देंगे।
लगभग आधे घंटे बाद रघुनंदन ज्वेलर्स के शोरूम पर चार लोग पहुंचे। इनमें से दो सदर बाजार मेरठ और दो मुजफ्फरपुर बिहार के बताए गए हैं। विजय आनंद का कहना है कि चारों ने आभूषण का भुगतान ज्वेलर्स को कर दिया। इसके बाद कृष्णा का कथित भतीजा आभूषण लेकर वहां से चला गया।
उसके जाने के बाद भुगतान करने वाले चारों लोगों ने अपना पेमेंट वापस देने के लिए कहा। उनका कहना था कि कृष्णा या उसके कथित भतीजे से उनका कोई संबंध नहीं है। ज्वेलर्स ने बताया कि उसने आभूषण के बदले रुपए लिए हैं। इस बात पर चारों हंगामा करने लगे और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आशंका है कि भुगतान देने वाले चारों लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि जुटाकर मामले की जांच कर रही है।
ये भी देखें...
Meerut: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को राहत, बदलेगा लैंड यूज, अतुल प्रधान के सवाल पर विस में मिला आश्वासन
ये भी देखें...
Meerut: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को राहत, बदलेगा लैंड यूज, अतुल प्रधान के सवाल पर विस में मिला आश्वासन