Meerut: शहर से देहात तक बारिश का कहर, जर्जर मकान की छत भरभराकर गिरी, वृद्धा की दर्दनाक मौत
मेरठ के लिसाड़ी गेट के आमिर गार्डन में भारी बारिश के बीच जर्जर मकान की छत गिरने से 80 वर्षीय जैतून की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन में भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय मकान में मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए।
मलबे में दबने से 80 वर्षीय महिला की मौत
हादसे में 80 वर्षीय महिला जैतून मलबे में दब गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान चलाया और मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। जैतून को बाहर निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Pura Mahadev: जहां परशुराम ने की थी तपस्या, लाखों कांवड़िए सावन में करते हैं शिव का जलाभिषेक
30 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे में 30 वर्षीय आसमां भी घायल हो गईं। रेस्क्यू के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य में जुट गई।
लगातार बारिश से कमजोर हुई छत, पुलिस ने शुरू की जांच
बताया जा रहा है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जर्जर मकान की छत कमजोर हो गई थी। इसके बाद अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण छत गिरने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जर्जर मकानों से लगातार खतरा बना हुआ है।