सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Relief to traders of Central Market, land use will change

Meerut: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को राहत, बदलेगा लैंड यूज, अतुल प्रधान के सवाल पर विस में मिला आश्वासन

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की आवाज पुरजोर तरीके से बुधवार को विधानसभा में उठाई। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीरण हुआ तो एक लाख लोग प्रभावित होंगे। 

Meerut: Relief to traders of Central Market, land use will change
अतुल प्रधान। - फोटो : DD UP YT
विज्ञापन

विस्तार

शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। विधानसभा में सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा उठाए गए दुकानों के ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है। संसदीय कार्य मंत्री ने सदन को भरोसा दिलाया कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए क्षेत्र का लैंड यूज (भू-उपयोग) बदलने जा रही है।
Trending Videos

 

संसदीय कार्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश ध्वस्तीकरण का है लेकिन व्यापारियों के रोजगार और जनभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार जमीन का लैंड यूज बदलने जा रही है। हालांकि मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कुल प्रभावित भूखंडों में से 120 भूखंड ऐसे हैं, जिनका लैंड यूज तकनीकी कारणों से नहीं बदला जा सकेगा। सदन में चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री ने इस विवाद की पूरी टाइमलाइन पेश की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1986 में कांग्रेस सरकार के दौरान भूखंडों का आवंटन हुआ। 1989 में मुलायम सिंह यादव सरकार में आवंटियों को कब्जा दिया गया। कब्जे के एक साल के भीतर ही रिहायशी भूखंडों पर बिना अनुमति व्यावसायिक दुकानें बन गईं। आवास विभाग लगातार नोटिस देता रहा लेकिन निर्माण नहीं रुके। 
2005 में उच्च न्यायालय ने दुकानें गिराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया, जिसका पालन नहीं हुआ। इसके बाद मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा। सर्वोच्च न्यायलय ने भी हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा। बीती 27 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश का पूर्णत पालन न होने पर सख्त टिप्पणी भी की थी।
 

अतुल प्रधान ने पुरजोर तरीके से रखा पक्ष
इससे पहले सपा विधायक अतुल प्रधान ने बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान सेंट्रल मार्केट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि करीब 1400 दुकानों पर बुल्डोजर का संकट मंडरा रहा है। इससे लगभग एक लाख की आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रही है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में अधिकारियों के साथ बैठक में इसे बाजार स्ट्रीट का दर्जा देने की बात तय हुई थी लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ। विधायक ने मांग की कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार तत्काल ठोस कदम उठाए।

ये भी देखें...
Meerut: रघुनंदन ज्वैलर्स पर एक करोड़ के जेवरात की ठगी, चार लोगों को ऐसे लगाया चूना, जानकर रह जाएंगे दंग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed