सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: RLD again raised the demand of creating four states in UP, National General Secretary said this

Meerut: रालोद ने फिर उठाई यूपी में चार प्रदेश बनाने की मांग, राष्ट्रीय महासचिव बोले- इस बार अपनाएंगे ये तरीका

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Feb 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मेरठ में किया गया। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार प्रदेशों में बांटने और मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए संघर्ष किया जाएगा। सरकार के साथ बातचीत से हल निकालेंगे। 

Meerut: RLD again raised the demand of creating four states in UP, National General Secretary said this
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी। फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल ने गढ़ रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद हमेशा से छोटे प्रदेशों का समर्थन करता रहा है। उत्तर प्रदेश में चार प्रदेश बनने चाहिए। इसलिए लिए प्रदर्शन नहीं, बातचीत से हल निकालेंगे। 
Trending Videos

 

त्यागी ने कहा कि पश्चिमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की भी जोरदार मांग की। कहा कि हाईकोर्ट के लिए 700 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। कई छोटे प्रदेशों में तीन-तीन बेंच हैं। रालोद का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और भारी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब इसके लिए प्रदर्शन की जरूरत नहीं, बल्कि आपसी बातचीत से काम होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद का विस्तार
सम्मेलन के दौरान राष्ट्रवादी नव निर्माण दल छोड़कर आए लगभग 150 प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इनमें नीरज त्यागी, शुभम त्यागी और कपिल त्यागी जैसे नाम शामिल थे। पार्टी ने सभी नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया। उन्हें संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। नए सदस्यों ने चौधरी चरण सिंह के विचारों और जयंत चौधरी के नेतृत्व पर विश्वास जताया।
 

पार्टी के उद्देश्य और रणनीति
त्रिलोक त्यागी ने बताया कि रालोद का मूल उद्देश्य किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूत करना है। उन्होंने पार्टी के बढ़ते जनाधार पर जोर दिया। जनता रालोद की नीतियों और नेतृत्व पर पूरा भरोसा जता रही है। सम्मेलन में संगठन की नीतियों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला एवं मंडल स्तर पर समितियों के विस्तार तथा युवाओं की अधिक भागीदारी पर विशेष बल दिया गया।
 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने की व संचालन कमलजीत एवं जूही त्यागी ने किया। आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं में दिलप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर विनय प्रधान (राष्ट्रीय प्रभारी जम्मू-कश्मीर), पूर्व जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, उत्तर प्रदेश एससी/एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, राष्ट्रीय महासचिव (महिला) रिचा सिंह, रणवीर दहिया, पूर्व विधायक विनोद हरित, खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल चौधरी, एससी/एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, युवा अध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर, नीरपाल सिंह, संजय पनवाड़ी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed