{"_id":"5c6a64afbdec224b575057f5","slug":"meerut-s-ajay-jawan-martyr-in-pulwama-encounter-and-wife-talked-on-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#Pulwama Encounter: डिंपल, मैं स्पेशल टास्क पर जा रहा हूं, सुबह बात करूंगा, लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#Pulwama Encounter: डिंपल, मैं स्पेशल टास्क पर जा रहा हूं, सुबह बात करूंगा, लेकिन...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मेरठ के जांबाज सिपाही अजय कुमार रविवार रात को पुलवामा एनकाउंटर में शहीद हो गए है। अजय ने रविवार रात 10 बजे ही पत्नी से बात की थी। उन्होंने पत्नी से कहा था कि मैं स्पेशल ऑपरेशन पर जा रहा हूं। अब मैं सुबह बात करूंगा। लेकिन सोमवार सुबह सेना की ओर से फोन आया तो परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos
2 of 6
martyr ajay kumar
शहीद जवान ने आखिरी बार अपनी पत्नी डिंपल से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि फिक्र मत करना मैं एक स्पेशल टास्क पर जा रहा हूं। सोमवार सुबह पति की शहादत की खबर सुनते ही पत्नी डिंपल बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
martyr ajay kumar
जानकारी के अनुसार शहीद जवान अजय 7 अप्रैल 2011 को '20 ग्रेनेडियर्स' में नियुक्त हुए थे। फिलहाल वह 55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि अजय 31 जनवरी को एक माह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। तीन दिन पहले ही पुलवामा हमले के बाद परिजनों को उनकी चिंता होने लगी थी, जिसके बाद परिजनों ने अजय से फोन पर बात की थी।
4 of 6
martyr ajay kumar
अजय के पिता वीरपाल सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। वहीं अजय अपने परिवार के इकलौते चिराग थे। दरअसल, उनके भाई की सात माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अजय की शादी चार साल पहले हुई थी। उनका एक ढाई साल का बेटा है। जिसका नाम आरव है।
विज्ञापन
5 of 6
martyr ajay kumar
बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिन इलाके में रविवार आधी रात के बाद लगभग डेढ़ बजे शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में मेजर समेत चार जवान शहीद हो गए जबकि एक जवान घायल हुआ है। इस मुठभेड़ में मेरठ के जवान अजय कुमार भी शहीद हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X