{"_id":"6a0b2aef9a2599ba2d0f2e6b","slug":"meerut-tahir-took-out-the-ashes-from-the-pyre-at-the-crematorium-there-is-an-affair-of-tantra-mantra-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: श्मशान घाट पर चिता से ताहिर ने निकालीं अस्थियां, तंत्र-मंत्र का चक्कर, गांव में तनाव; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: श्मशान घाट पर चिता से ताहिर ने निकालीं अस्थियां, तंत्र-मंत्र का चक्कर, गांव में तनाव; आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 18 May 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के मोरना गांव में अजब सिंह की मौत होने पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता जल गई तो सभी लोग चले गए। इसके बाद गांव का ही ताहिर आया और अस्थियां बीनकर ले गया।
अस्थियों को थैले में भरकर ले जाता ताहिर।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरना में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। श्मशान घाट में चिता से अस्थियां निकालते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त है और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा होने की आशंका है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, गांव मोरना निवासी 55 वर्षीय अजब सिंह उर्फ लीलू का लंबी बीमारी के बाद रविवार शाम को निधन हो गया था। परिजनों ने विधि-विधान से गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार सुबह गांव का ही ताहिर पुत्र आशक सिर पर काला कपड़ा बांधकर श्मशान घाट पहुंचा और जलाई गई चिता से अस्थियां निकालने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच गांव के एक युवक ने इस घटना का वीडियो बना लिया और मृतक के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी ताहिर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी ताहिर को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
गांव में रोष और चिंता
श्मशान घाट में चिता से अस्थियां निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद से पूरे गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन किसी ने भी आवाज नहीं उठाई। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा इस तरह की हरकत को लेकर गांव में सांप्रदायिक तनाव है। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
श्मशान घाट में चिता से अस्थियां निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद से पूरे गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन किसी ने भी आवाज नहीं उठाई। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा इस तरह की हरकत को लेकर गांव में सांप्रदायिक तनाव है। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।