{"_id":"698eb406bfa1189409070bca","slug":"meerut-weather-today-sun-starts-getting-hot-in-the-afternoon-cold-remains-in-the-morning-and-evening-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: दोपहर में धूप से लगने लगी गर्मी, सुबह-शाम बरकरार है ठंड, ऐसा होगा अगले तीन दिन का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: दोपहर में धूप से लगने लगी गर्मी, सुबह-शाम बरकरार है ठंड, ऐसा होगा अगले तीन दिन का मौसम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार
फरवरी का महीना आधा होने को है और मौसम भी बदलने लगा है। दिन में गर्मी होने लगी है। हालांकि प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।
धूप से परेशान युवती।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय चलने वाली हवाओं के कारण ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर के समय हल्की गर्मी लगी है।
Trending Videos
हवा की रफ्तार बनी रहने के कारण फिलहाल प्रदूषण के स्तर में कमी देखी जा रही है। वातावरण में मौजूद धूल और धुएं के कण हवा के साथ फैलने से वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) में कुछ हद तक सुधार हुआ है। हालांकि, मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच प्रदूषण का स्तर भी ऊपर-नीचे हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, यदि हवा की रफ्तार इसी तरह बनी रहती है तो प्रदूषण का स्तर नियंत्रित रहेगा। लेकिन, हवा थमने की स्थिति में प्रदूषण के फिर से बढ़ने की आशंका है। फिलहाल, लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में गर्मी, दोनों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिक की राय
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि अभी दो-तीन दिन तक मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। तापमान स्थिर रहेगा, जबकि रात का तापमान एक-दो डिग्री बढ़ सकता है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि अभी दो-तीन दिन तक मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। तापमान स्थिर रहेगा, जबकि रात का तापमान एक-दो डिग्री बढ़ सकता है।
