सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Sachin Sirohi in Meerut and Pinky Choudhary in Ghaziabad under house arrest, pavilion locked

UP: सचिन सिरोही हाउस अरेस्ट, मंडप पर ताला, हिंदू संगठन महापंचायत पर अड़े, बोले-नहीं होने देंगे मुस्लिम से शादी

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Feb 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: मेरठ के गंगानगर की युवती और लिसाड़ीगेट के दूसरे समुदाय के साहिल की शादी को लेकर मामला थम नहीं रहा है। मंडप संचालक ने बुकिंग कैंसल कर ताला डाल दिया है। वहीं मंडप में ही पंचायत करने को लेकर हिंदू संगठन के लोग जुट रहे हैं।

UP: Sachin Sirohi in Meerut and Pinky Choudhary in Ghaziabad under house arrest, pavilion locked
पैराडाइज मंडप पर ताला डालकर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
Trending Videos
Case of marriage of Muslim boy and Hindu girl: गंगानगर की युवती और लिसाड़ीगेट के साहिल उर्फ शाहवेज राणा की शादी को लेकर चल रहे विवाद का मामला थम नहीं रहा है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने मवाना रोड पैराडाइज मंडप में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे महापंचायत का ऐलान किया था। शुक्रवार को पुलिस ने मंडप पर ताले लगा दिए। दोपहर 12 बजे से संगठन के कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए। उन्होंने ऐलान किया कि मंडप नहीं खोला, तो बाहर ही पंचायत का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Sachin Sirohi in Meerut and Pinky Choudhary in Ghaziabad under house arrest, pavilion locked
हाउस अरेस्ट किए गए सचिन सिरोही। - फोटो : अमर उजाला
संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी धर्मेंद्र मलिक अपने कार्यकर्ता सोपित, पंकज, आसू, अंकित, अरुण आदि के साथ मौके पर पैराडाइज मंडप पहुंचे। उन्होंने बताया कि हम हिंदू बेटी को किसी दूसरे समुदाय के युवक के साथ नहीं जाने देंगे। प्रशासन, मंडप मालिक किसी ने भी महापंचायत करने की परमिशन नहीं दी है। मगर तय समय के अनुसार, महापंचायत करेंगे। कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए हैं। अगर मंडप में हमें नहीं जाने दिया तो सड़क पर ही महापंचायत करेंगे। वहीं, हालत को देखते हुए दोपहर एक बजे तक दो थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई हैं। 

UP: Sachin Sirohi in Meerut and Pinky Choudhary in Ghaziabad under house arrest, pavilion locked
मंडप के बाहर हंगामा करते हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
युवती के घर पुलिस तैनात
वहीं दूसरी ओर गंगानगर में युवती के आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई है। गंगानगर पुलिस लगातार गश्त पर है। मौके पर इंटेलिजेंस की टीम भी लगी हुई है।

सचिन सिरोही हाउस अरेस्ट
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही और गाजियाबाद के पिंकी चौधरी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। लिसाड़ीगेट के दूसरे समुदाय के युवक की शादी गंगानगर की हिंदू युवती से आज शुक्रवार को होनी थी। मगर हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मवाना रोड स्थित पैराडाइज मंडप संचालक ने बुकिंग कैंसिल कर दी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने पैराडाइज में ही आज हिंदू महापंचायत का ऐलान किया है। इसके लेकर पुलिस प्रशासन और इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गया। पुलिस प्रशासन की टीम निगरानी रखे हुए है।



 

सिरोही मेरा पीछा छोड़ दो, शादी हो जाने दो
हिंदू महापंचायत को लेकर सचिन सिरोही ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर लाइव किया। उन्होंने महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की बात कही। इस पर हिंदू युवती के मुस्लिम मंगेतर शावेज राणा ने अपने कमेंट्स में लिखा है -सिरोही, प्लीज मेरा पीछा छोड़ दो, मेरी शादी हो जाने दो।

युवती के चाचा बोले- हम महापंचायत के साथ, दूसरे समुदाय में शादी बर्दाश्त नहीं
युवती के चाचा ने शुक्रवार को कहा, साहिल नाम के युवक की नजर मेरी भतीजी की प्रॉपर्टी पर है। भतीजी को बहलाकर, जाल में फंसाकर शादी करना चाहता है। आज हिंदू संगठन ने महापंचायत का ऐलान किया है। मैं उनका समर्थन करता हूं। हिंदू समाज में कही भी शादी कर ले, परंतु दूसरे समुदाय में बर्दाश्त नहीं है। मेरा भाई हिंदू था, फिर ये कैसे बौद्ध हो गई। अगर उसने बौद्ध धर्म अपना लिया है तो हमे सर्टिफिकेट दिखा दे। चाचा ने अपनी जान का खतरा भी बताया।

 

महापंचायत के लिए पहुंचे हिंदू संगठन से जुड़े लोग, बोले- नहीं होने देंगे शादी
उत्तराखंड से हिंदू संगठन से जुड़े कई लोग पैराडाइज मंडप पर पहुंच गए। उनका कहना है कि हिंदू लड़की की शादी मुस्लिम लड़के से नहीं होने देंगे। अगर उस लड़के को शादी करनी है तो अपने धर्म की लड़की से करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed