सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young woman abducted near Brahmpuri Metro Station; miscreants in Scorpio flee

Meerut: ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से युवती का अपहरण, चिल्लाती रही पीड़िता; स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Young woman abducted near Brahmpuri Metro Station; miscreants in Scorpio flee
स्कूटी सवार दो लोगों ने कार का पीछा किया और वीडियो बनाया। - फोटो : video grab
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे एक युवती को अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने वहां से गुजर रहे ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोहित कपूर और उनके साथी एकांश गोयल को टक्कर मारने की कोशिश की। दोनों ने अपनी स्कूटी से आरोपियों का रिठानी तक पीछा किया। इस दौरान आरोपी स्कॉर्पियो का गेट खुला छोड़कर परतापुर की ओर भाग निकले। पुलिस अब स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।



सरस्वती लोक निवासी रोहित कपूर ने बताया कि मंगलवार रात वे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय से लौट रहे थे। जैसे ही वे ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, तभी एक स्कॉर्पियो से उतरे युवक ने वहां खड़ी एक युवती को जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया। आरोपियों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारने की कोशिश भी की, जिससे वे बाल-बाल बच गए और स्कूटी सड़क पर गिर गई। इसके बावजूद, दोनों साथियों ने तुरंत स्कूटी उठाई और स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 किमी तक किया पीछा, पुलिस को दी सूचना
दोनों साथियों ने लगभग 3 किमी तक स्कॉर्पियो का पीछा किया। इस दौरान पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी स्कॉर्पियो का गेट खुला छोड़कर ही गाड़ी दौड़ाते रहे। जब स्कॉर्पियो काफी आगे निकल गई, तब उन्होंने पीछा करना छोड़ दिया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


हादसा होने से बचे, फिर लौटे वापस
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के गौरव शर्मा ने बताया कि जब रोहित कपूर स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे थे, तो गाड़ी का खुला गेट किसी अन्य वाहन से टकरा सकता था, जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना थी। इस जोखिम को देखते हुए और दूरी बढ़ जाने के कारण वे वापस लौट आए।

स्कॉर्पियो सवारों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। मामला अपहरण का है या किसी आपसी विवाद का, यह आरोपियों को पकड़ने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। ब्रह्मपुरी स्टेशन से लेकर परतापुर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
-विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed