फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Moon hidden behind the clouds; the wait for married women grows longer.

Meerut News: बादलों के बीच छुपा चांद, बढ़ा सुहागिनों का इंतजार

Thu, 29 Oct 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Moon hidden behind the clouds; the wait for married women grows longer.
- सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत, छलनी से पति का चेहरा देखकर खोला व्रत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सुहागिनों ने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती रहीं, लेकिन बारिश और खराब मौसम के चलते चंद्र दर्शन में परेशानी हुई।
करवा चौथ को लेकर महिलाओं में सुबह से ही खासा उत्साह नजर आया। सुहागिनों ने रंग-बिरंगे परिधान और आभूषण पहनकर शृंगार किया। दिन में पूजा-अर्चना कर बड़ों का आशीर्वाद लिया। शाम को महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पति की लंबी आयु तथा अखंड सुहाग की कामना की।
विज्ञापन


बारिश ने चांद के दीदार में डाली बाधा
शाम होते ही महिलाएं छतों पर चांद निकलने की प्रतीक्षा करने लगीं। हालांकि, बारिश और बादलों के कारण चांद दिखाई देने में परेशानी हुई। व्रती महिलाओं ने चंद्र दर्शन के लिए काफी देर तक इंतजार किया। परंपरा के अनुसार, चांद के दर्शन के बाद महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखकर व्रत खोलने की रस्म निभाई। पतियों ने पत्नी को पानी पिलाकर व्रत का पारण कराया। करवा चौथ के मौके पर घरों में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की मंगलकामना की। गांव रासना निवासी विवाहिता आकांक्षा त्यागी, बबली पूनिया, साक्षी गुप्ता सरधना ने बताया कि करवा चौथ पर सुहागिनें विधि-विधान से पूजा कर अखंड सुहाग की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed