फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Motorcyclist killed, companion critically injured after being hit by a car.

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Fri, 14 Aug 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, companion critically injured after being hit by a car.
गंग नहर कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के पास हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गंग नहर कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फुरकान (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा शहजाद गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कैली गांव निवासी शहजाद राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से खिवाई में रह रही अपनी पत्नी को लेने के लिए घर से निकला था। गंग नहर कांवड़ मार्ग पर उसे गांव का ही फुरकान मिल गया। फुरकान रिश्ते में शहजाद का फूफा बताया गया है। उसे तहसील में तारीख पर जाना था, इसलिए वह शहजाद के साथ बाइक पर सरधना के लिए चल दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि अटेरना पुल के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में फुरकान के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं दी गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।----------
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed